Chandra Grahan 2025 सूतक काल के बाद दान-पुण्य से मिलेगा शुभ फल, जानें किन वस्तुओं का करें दान
Chandra Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि पर लग रहा है और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। धार्मिक दृष्टि से यह संयोग बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में वातावरण दूषित माना जाता है, जिस कारण पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र बताता है कि ग्रहण हर राशि पर शुभ-अशुभ असर डालता है। ऐसे में ग्रहण के समाप्त होने के बाद दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इससे पापों का शमन होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 7 सितंबर 2025 को चंद्र ग्रहण रात 8:58 बजे शुरू होगा और मध्यरात्रि 1:25 पर समाप्त होगा। ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल लागू हो जाएगा।
What to donate during Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण में क्या करें दान?
सफेद वस्तुओं का दान - चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से है, इसलिए चावल, दूध, चीनी, सफेद मिठाई और चांदी की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपदा में वृद्धि होती है।
अन्न का दान - ग्रहण के बाद गेहूं, चावल और मूंग की दाल जैसे अनाज का दान अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
वस्त्र दान - इस दिन विशेषकर सफेद वस्त्र दान करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
चांदी का दान - यदि कुंडली में चंद्र दोष है तो चांदी का सिक्का या आभूषण दान करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
पितृ शांति हेतु दान - चूंकि यह ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ है, इसलिए काले तिल, जौ, गाय का दूध और गंगाजल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
चंद्र ग्रहण में दान का क्या है धार्मिक महत्व?
ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों का शुद्धिकरण, स्नान, हवन और पूजा-पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान-पुण्य साधारण दिनों की तुलना में कई गुना फल देता है। यही कारण है कि 7 सितंबर का यह चंद्र ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications