Chandra Grahan 2025 : पूर्ण चंद्र ग्रहण खत्म, अब जरूर करें ये काम, तभी खत्म होगा अशुभ प्रभाव
Chandra Grahan 2025 Hindi : 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगा जो कि भारत में दिखाई दिया, इस ग्रहण का सूतक काल भी लगा था इसलिए लोगों ने इस काल में ना तो कोई शुभ काम किए और ना ही पूजा स्थल को हाथ लगाया। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती है।
ग्रहण काल के खत्म होने के बाद भी कुछ बातों का विशेष ध्यान करना चाहिए तभी जाकर ग्रह का नकारात्मक और अशुभ प्रभाव कम होता है इसलिए यहां आपको बताते हैं कि ग्रहण के खत्म होने के बाद तुरंत क्या करना चाहिए?

Chandra Grahan 2025 के खत्म होने के बाद क्या-क्या करें?
- चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें।
- फिर स्वयं नहाएं और स्वच्छ कपड़े पहनें।
- फिर पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें।
- मूर्तियों को साफ करें और फूल-माला चढ़ाएं।
- घर और मंदिर में धूप बत्ती जलाएं जिससे घर से सारी निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाए।
- इसके बाद तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।
- इसके बाद तुलसी की पत्ती को खाने-पीने की चीजों में डाल देना चाहिए।
- हो सके तो गरीबों को दान करें।
- संकट मोचन हनुमान की पूजा करें और आरती करें।
हनुमान चालीसा ( Chandra Grahan 2025)
दोहा
- श्रीगुरु चरन सरोज रज निजमनु मुकुरु सुधारि।
- बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि।।
- बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
- बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।
चौपाई
- जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
- रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
- महावीर विक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।।
- कंचन वरन विराज सुवेसा। कानन कुण्डल कुंचित केसा।।
- हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै।
- शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग वन्दन।।
- विद्यावान गुणी अति चातुर।राम काज करिबे को आतुर।।
- प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।।
- सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। विकट रूप धरि लंक जरावा।।
- भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।।
- लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
- रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
- सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
- सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा। नारद सारद सहित अहीसा।।
- जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।।
- तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
- तुम्हरो मंत्र विभीषन माना। लंकेश्वर भये सब जग जाना।।
- जुग सहस्र योजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
- प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
- दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
- राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
- सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना।।
- आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै।।
- भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।।
- नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
- संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।।
- सब पर राम तपस्वी राजा। तिनके काज सकल तुम साजा।
- और मनोरथ जो कोई लावै।सोई अमित जीवन फल पावै।।
- चारों युग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।।
- साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।।
- अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस वर दीन जानकी माता।।
- राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।।
- तुम्हरे भजन राम को भावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
- अन्त काल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।
- और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई।।
- संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
- जय जय जय हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
- जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहिं बंदि महा सुख होई।।
- जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
- तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।
दोहा
- पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
- राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।
इन मंत्रों का करें जाप (Chandra Grahan 2025)
- ॐ गं गणपतये नमः ।
- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications