Chandra Grahan 2022: इस तारीख को लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें टाइम और सूतक काल
Chandra Grahan 2022: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं, चंद्र ग्रहण देव दिवाली यानि कि 8 नवंबर को लगने जा रहा है। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार देव दिवाली के दिन चंद्र ग्रहण लगने की वजह से इस इसका काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। इस दौरान लोगों को कई पौराणिक मान्यताओं को भी मानना पड़ेगा। आपको बता दें कि साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रग्रहण की तिथि, समय और सूतक काल क्या है?
Recommended Video

ये भी पढ़ें- पनडुब्बियों में सवार होकर जर्मनी से जापान पहुँचे थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इस तारीख को पड़ रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय 8 नवंबर को पड़ रहा है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण में कब तक होगा सूतक काल
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले ही लग जाता है। 8 नवंबर को लग रहा चंद्र भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल सभी जगहों पर मान्य होगा।

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई दे सकता है। ऐसे में इस दौरान लोगों को सनातन धर्म में मान्य पंरपराओं को भी मानना पड़ेगा।

जानें कैसे लगता है चंद्र ग्रहण
साइंस के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना भी है। बावजूद इसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications