Capricorn Yearly Horoscope 2025: :मकर राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल
Capricorn Yearly Horoscope 2025: (मकर का वार्षिक राशिफल):मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-
वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी दिनांक 14 मई 2025 तक गुरु पंचम स्थान में भ्रमण करने पर भाग्यवृद्धि, धनलाभ, पुत्रसुख, विद्याध्ययन में अच्छी सफलता, कार्यसिद्धि, नौकरी-व्यापार में उन्नति, घर में मांगलिक प्रसंग, रूके हुए कार्य पूर्ण एवं आरोग्यता बनी रहेगी।

जन्म का गुरु निर्बल होने पर उक्त शुभफलों में कमी आएगी। दिनांक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व आगे 5 दिसंबर से गुरु के छठे स्थान में भ्रमण करने के फलस्वरूप व्यापार-व्यवसाय व नौकरी में बाधा, राजभय, आकस्मिक परेशानी, अपव्यय, भातृसुख में कमी, शारीरिक पीड़ा (उदर विकार) होगी।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 29 मार्च तक शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैय्या सोने के पाए से द्वितीय स्थान पर होने से निरर्थक व्यय, गृहकलेश, प्रियजन का वियोग, नौकरी-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव, स्त्री कष्ट, कार्यों में हानि एवं शारीरिक दुर्बलता होगी। जन्मस्थ शनि बलवान होने पर उक्त अशुभफलों में कमी आएगी।
'पद-प्रतिष्ठा-पुरुषार्थ व नौकरी-धन्धे में उन्नति, निरोगता'
29 मार्च से शनि की साढ़ेसाती उतरकर शनि तृतीय स्थान में तांबे के पाए से भ्रमण करने पर पद-प्रतिष्ठा-पुरुषार्थ व नौकरी-धन्धे में उन्नति, निरोगता, अचल संपत्ति की प्राप्ति, धनलाभ एवं माता-पिता का स्वास्थ्य अस्वस्थ रहेगा।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी 18 मई तक राहु का तृतीय व केतु का नवम स्थान में भ्रमण करना श्रेष्ठफलकारक है। स्वपुरुषार्थ से कार्यों में सफलता, अचानक धनलाभ, शत्रुनाश, पद प्रतिष्ठा व व्यावसायिक क्षेत्रों में उन्नति, धार्मिक कार्यों में रुचि, भाग्यवृद्धि तथा मानसिक उद्विग्नता बनी रहेगी।
केतु का अष्टम स्थान में भ्रमण करना शुभप्रद नहीं है
18 मई से आगे डेढ़ वर्ष तक राहु का द्वितीय व केतु का अष्टम स्थान में भ्रमण करना शुभप्रद नहीं है। अनायास धनहानि, कुटुम्बिक कलह, प्रियजन वियोग, नेत्ररोग, अचल संपत्ति में अवरोध, विद्याध्ययन में परेशानी एवं शारीरिक व मानसिक पीड़ा होगी।
वर्ष पूर्व से 21 जनवरी तक तथा आगे 2 अप्रैल से 28 जुलाई तक मंगल सप्तम व अष्टम स्थान में भ्रमण करने से दांपत्य जीवन में परेशानी, भागीदारी से हानि, व्यापार- नौकरी-व्यवसाय में विध्न बाधा, रक्तविकार, अपघात, थकावट, कार्यों में हानि, शारीरिक पीड़ा व मनस्ताप बना रहेगा। 21 जनवरी से 2 अप्रैल तक वक्र गति से मंगल के छठे स्थान में आने से संकटों से मुक्ति, शत्रुनाश, आरोग्यता, धनलाभ व पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। 28 जुलाई से 13 सितंबर तक मंगल नवम स्थान में आने से परिश्रमपूर्वक धनलाभ, भाग्य में उतार चढ़ाव, शत्रुवृद्धि व स्वजनों से कलह होगा। 13 सितंबर से 27 अक्टूबर तक मंगल दशम स्थान में आने से धनलाभ, राज्यकृपा, नौकरी-व्यवसाय में सफलता, संकटों से मुक्ति तथा महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे।
वर्ष का उपाय
वर्ष 2025 को सुखपूर्वक व्यतीत करने के लिए मकर राशि के जातकों को हनुमान जी की आराधना करना चाहिए। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी को गुड़-चने का नैवेद्य लगाएं।
-
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगी सफलता, कुंभ रखे सेहत का ख्याल, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? -
आज का तुला राशिफल 12 अप्रैल 2026: दोस्तों से होगी मुलाकात. किसी बड़े काम में मिलेगी सफलता -
आज का वृषभ राशिफल 12 अप्रैल 2026: मेहमान घर आ सकते हैं, होगा तगड़ा खर्चा -
आज का मीन राशिफल 12 अप्रैल 2026: दोस्तों संग बितेगा वक्त, कैसी रहेगी लव लाइफ? -
आज का मेष राशिफल 11 अप्रैल 2026: होगा धनलाभ, सिंगल लोगों को मिल सकता है पार्टनर -
आज का वृषभ राशिफल 11 अप्रैल 2026: अप्रत्याशित बदलावों के लिए रहें तैयार, कैसा रहेगा करियर? -
आज का मेष राशिफल 10 अप्रैल 2026: जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर फैसले लें -
आज का मकर राशिफल 10 अप्रैल 2026: अपनों का ख्याल रखें, होगा धन लाभ होगा -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 अप्रैल 2026: मेहनत का मिलेगा फल, शाम तक मिल सकती है Good News -
आज का मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026: फैमिली संग जा सकते हैं घूमने, लवलाइफ रहेगी अच्छी -
आज का मीन राशिफल 10 अप्रैल 2026: अपनों का ख्याल रखें, कैसा रहेगा करियर? -
आज का कर्क राशिफल 10 अप्रैल 2026: अपनों का ख्याल रखें, कैसा होगा करियर?












Click it and Unblock the Notifications