Makar (Capricorn) Career Horoscope 2020: मकर के लिए शुभ है ये साल

मकर राशि के जातकों को साल 2020 में कॅरियर निर्माण के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। फैशन, मेकअप, फैशन डिजाइनिंग, कपड़ों आदि के कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सफलता अधिक मिलने के योग हैं। यदि आप किसी एक ही व्यवसाय में हैं तो आपको लाभ होगा। जो लोग एक से अधिक काम कर रहे हैं उन्हें सभी तरफ बराबर से ध्यान देना होगा, वरना कोई आपका अपना ही आपके साथ धोखाधड़ी कर सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार विदेशों में करना चाहते हैं तो योग सफलताकारक है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट और अन्य विदेशी व्यापार से लाभ मिलेगा।

कॉरियर के लिहाज से मकर के लिए शुभ है ये साल

24 जनवरी को मकर राशि में शनि आएगा जो आपके लिए भाग्योदयकारी होगा। भूमि, भवन, संपत्ति, प्रॉपर्टी, शेयर बाजार आदि के कार्यों में लाभ। शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए अनेक क्षेत्रों में सफलता लाएगा। इसके प्रभाव के कारण आपको पदोन्नति मिलेगी। बिजनेस में विस्तार होगा। एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त होगी। नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। मार्च में बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने के साथ ही आपको और अधिक उन्नतिकारक समय प्राप्त होगा। यह आपके लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करेगा। इससे आपको अपने ॅकरियर को आगे ले जाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए साल शुभ साबित होगा और आप अपना कॅरियर बनाने के लिए जो भी मेहनत करेंगे उसका शुभ परिणाम प्राप्त होगा। सितंबर माह में आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, जैसे स्थान या आंतरिक परिवर्तन इस दौरान आपके द्वारा स्थान बदलने की भी संभावना है। इससे आप थोड़ा परेशान महसूस करेंगे।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+