Makar (Capricorn) Career Horoscope 2023: करियर पकड़ेगा रफ्तार

ठोस कार्ययोजना बनाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। जनवरी से मार्च के बीच कोई बड़ा बदलाव कार्य में हो सकता है

Makar (Capricorn) Career Horoscope 2023:

Capricorn Career Horoscope 2023: मकर राशि के जातक इस वर्ष अपने काम को लेकर संतुष्ट नहीं रहेंगे। करियर निस्संदेह ऊंचाई पर जाएगा किंतु बीच-बीच में आपका मन विचलित होता रहेगा। मन में स्थिरता नहीं रहने और अपने काम के प्रति सशंकित रहने के कारण आपको जॉब में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 29 अक्टूबर तक केतु दशम स्थान में रहने से यह स्थिति बनेगी। इस समय में बड़े धैर्य से काम लेना होगा। कोई रिस्क लेने का प्रयास न करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं।

आप जॉब छोड़कर किसी बिजनेस में हाथ आजमाएं

यदि आप कार्य में बदलाव करना ही चाहते हैं तो पहले से ठोस कार्ययोजना बनाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। जनवरी से मार्च के बीच कोई बड़ा बदलाव कार्य में हो सकता है। संभव है कि आप जॉब छोड़कर किसी बिजनेस में हाथ आजमाएं या अपने पैतृक काम को करके सफलता अर्जित करें।

करियर को उड़ान मिलेगी

अप्रैल से बृहस्पति चतुर्थ भाव में आ जाने से करियर को उड़ान मिलेगी। इस समय आपकी दिशा बदल सकती है। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें पूरी तरह बदलाव आ जाने से एक नया करियर आपके सामने उभरेगा। इस दौरान नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को कोई काम मिल जाएगा। विदेश में नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है।

जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+