Makar (Capricorn) Career Horoscope 2022: करियर पकड़ेगा रफ्तार

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। मकर राशि के जातकों के करियर के लिहाज से साल की शुरुआत शुभ समाचार से होती नजर आ रही है। इस राशि में उसके स्वामी का स्थित होना हर तरह से आपको लाभ की स्थिति में खड़ा कर रहा है। यहां से शनि की सीधी दृष्टि सप्तम पर होने से साझेदारी के कार्यो से लाभ की संभावना बनती दिख रही है। यदि नया स्टार्टपर खड़ा करना चाहते हैं तो पार्टनरशिप में करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। यहां से शनि की दशम दृष्टि कर्म स्थान पर होने से कार्यो में तेजी आएगी।

Makar (Capricorn) Career Horoscope 2022: करियर पकड़ेगा रफ्तार

नौकरी में मनमुताबिक बदलाव करने में सफल होंगे। यदि आप स्थान परिवर्तन करके दूसरे शहर में जाना चाहते हैं तो वह भी अप्रैल तक के समय में कर लें। 13 अप्रैल के बाद गुरु और 30 अप्रैल से शनि का परिवर्तन परिस्थितियों में बदलाव कर देगा। हालांकिउसके बाद भी स्थितियां आपके अनुकूल ही रहेंगी। अप्रैल अंत से जुलाई तक पदोन्नति का अवसर आएगा। वेतनवृद्धि होगी और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। इस दौरान सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का स्थानांतरण भी हो सकता है। जो युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी इस दौरान अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

प्यार का राशिफल 2022

अगस्त से अक्टूबर का समय अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का प्रदर्शन करने का समय रहेगा। इस समय आप जो करेंगे उसे बड़ी बारीकी से परखा जाएगा। उसी से आंकलन होगा और तरक्की का रास्ता खुलेगा। नवंबर-दिसंबर में आपको वो सब प्राप्त हो जाएगा जो आप चाहते हैं। मनपसंद नौकरी आपके हाथ में होगी। इस दौरान आप कार्यस्थल के अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में सफल होंगे।

उपाय : शनि पिरामिड की स्थापना अपने घर में करें, लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+