Kark (Cancer) Career Horoscope 2020: कर्क वालों को सफलता के साथ चुनौतियां भी आएंगी

कर्क राशि के जातकों को अपने कॅरियर में इस साल बड़ी सफलताएं मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। जो लोग सैन्य सेवाओं, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान, मीडिया, सिनेमा, हार्डवेयर आदि में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह वर्ष बेहतरीन सफलताएं लेकर आ रहा है। विद्यार्थियों को भी नए साल में प्रतियोगी परीक्षाओं में आशातीत सफलता मिल सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह साल उपलब्धियों वाला हो सकता है, लेकिन मेहनत में कमी नहीं रखना है। पूरी ईमानदारी से कोशिश करेंगे तो सफल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। कर्क राशि वालों को इस साल अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।

Kark (Cancer) Career Horoscope 2020: कर्क वालों को सफलता के साथ चुनौतियां भी आएंगी

यह साल सिनेमा, लेखन, साहित्य और खेल से जुड़े लोगों को विदेशों में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका देगा। आपके मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धिकारक समय होगा। आईटी, इंजीनियरिंग, मीडिया, अभिनय, राजनीति आदि के क्षेत्र में, जो पेशेवर पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वे भी अपने पसंदीदा संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान पेशे से संतुष्ट नहीं हैं या ऐसा महसूस करते हैं कि आपको आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है तो वर्ष के मध्य के बाद बदलाव कर सकते हैं। नौकरीपेशा जॉब स्विचओवर कर सकते हैं और बिजनेस से जुड़े लोग कार्य में परिवर्तन या उसके साथ कुछ और जोड़ सकते हैं।

नौकरीपेशा और बिजनेस दोनों के लिए ठीक नहीं

15 मई से 15 सितंबर के बीच का समय नौकरीपेशा और बिजनेस दोनों के लिए ठीक नहीं है। हर मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी अनजान की बातों में आकर अपने कॅरियर से खिलवाड़ बिलकुल ना करें। नौकरी में अधीनस्थ आपको नुकसान पहुंचाने की फिराक में है अतः सावधान रहे। इस वर्ष आपको कार्य से संबंधित यात्राएं भी बहुत करना पड़ेंगी।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+