Kark (Cancer) Career Horoscope 2022: कर्क वाले थोड़ा धैर्य रखें
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। कर्क राशि के जातकों के दशम भाव का स्वामी मंगल छठे भाव में बैठा है। यह संकेत है किइस वर्ष आप कई बार अपनी बीमारी की वजह से कार्य में पीछे रह जाएंगे। इससे आपके करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कई अच्छे मौके अपने अस्थिर मन और शारीरिक रोगों के कारण छोड़ देंगे। आपके नवम भाव का स्वामी बृहस्पति वर्ष के प्रारंभ में अष्टम में गोचर करेगा। बृहस्पति का अष्टम गोचर कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियां बनाता नजर आ रहा है। वर्ष प्रारंभ से अप्रैल तक का समय नौकरी में संभलकर कार्य करने का है।

कोई सहकर्मी आपके बारे में गलतबयानी करके आपकी नौकरी पर संकट ला सकता है। इससे आपका मन बहुत विचलित रहेगा। इस समय में आपको नौकरी छूटने का अंदेशा भी है। शनि के राशि परिवर्तन करने के बाद समय में कुछ सुधार होगा और आपकी नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। अप्रैल से जुलाई के मध्य एक बार फिर आप स्थायी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं का कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। इसमें साझेदारों की मदद से भी काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
जुलाई-अगस्त का समय जॉब में प्रमोशन, बिजनेस में विस्तार का रहेगा। आपकी जो भी जॉब चल रही है वह आगे बढ़ेगी। इस साल एजुकेशन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जॉब करने वालों के लिए अनेक अच्छी संभावनाएं आएंगी और आपके करियर को गति मिलेगी। अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग भी अपनी एजुकेशन के हिसाब से जॉब पाने में सफल होंगे।
उपाय : चंद्र पिरामिड नौकरी में तरक्की देगा। इसे घर में या कार्यस्थल पर स्थापित करें।












Click it and Unblock the Notifications