Kark (Cancer) Business Horoscope 2022: कारोबार में छुएंगे बुलंदियां
नई दिल्ली, 22 दिसंबर। कर्क राशि के जातकों के कारोबार में साल 2022 मील का पत्थर साबित हो सकता है। तमाम तरह के उतार-चढ़ाव के बीच कार्यो को गति देने में सफल होंगे। कुशल कार्यशैली और मजबूत निर्णय क्षमता के कारण कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाने में सफल होंगे। वर्ष के प्रारंभ में दशम स्थान का स्वामी छठे भाव में शुक्र के साथ होने से कास्मेटिक्स, सौंदर्य प्रसाधन, ज्वेलरी, डेयरी प्रोडक्ट आदि के कार्यो से विशेष लाभ होने की संभावना है। ज्वलनशील पदार्थ, कृषि उत्पादों के कार्यो से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी ब्रोकिंग, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स को भी कार्य विस्तार के अवसर मिलेंगे।

इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस राशि के जो लोग समुद्र पारीय देशों से कारोबार करते हैं, इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं उन्हें सतर्क रहना होगा। आपके कारोबार में कोई तीसरा व्यक्ति हस्तक्षेप करके आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
करियर राशिफल 2022
मार्केटिंग फील्ड से जुड़े लोगों के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। जून से अगस्त माह के मध्य में कारोबार शिथिल रहेगा। कार्यो से मनमुताबिक लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए जो जैसा चल रहा है, उसे वैसा ही रहने दें। साझेदारी के भाव में वर्ष के प्रारंभ में बुध और शनि का गोचर होने के कारण कुछ परेशानी आ सकती है। कारोबार का ग्रह बुध शनि से ग्रसित होने के कारण साझेदारों से मतभेद हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications