Budh Rashi Parivartan : बुध की बदली चाल, राहु-शुक्र के साथ बनेगा त्रिग्रही योग, जानिए क्या होगा असर?

बुध की बदली चाल का असर प्रेम संबंधों पर अच्छा पड़ेगा, यदि कहीं टकराव, मनमुटाव या गलतफहमी पैदा हो गई होगी तो वह भी दूर हो जाएगी।

Budh Rashi Parivartan

Budh Rashi Parivartan: बुध आज मेष राशि में दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर प्रवेश करेगा। बुध के मेष राशि में जाते ही त्रिग्रही युति योग बनेगा। मेष राशि में शुक्र और राहु पहले से हैं। यहां बुध के जाने से यह योग बनेगा। त्रिग्रही योग 6 अप्रैल को दोपहर 11 बजकर 1 मिनट तक बना रहेगा। इसलिए ये छह दिन व्यापार व्यवसाय, प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

संबंधों पर असर

त्रिग्रही युति का असर निजी संबंधों के साथ व्यापारिक अनुबंधों-संबंधों पर भी पड़ने वाला है। शुक्र-राहु के साथ बुध का आना रिश्तों में संतुलन बनाकर रखने की ओर संकेत कर रहा है। यदि आपके परिवार में या मित्रों से संबंध खराब चल रहे हैं तो इन छह दिनों के दौरान उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के टकराव इन दिनों समाप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राहु के कारण जो मानसिक भ्रम की स्थिति बनी हुई थी उसमें बुध के आने से सुधार होगा। सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी।

व्यापार पर असर

शुक्र भोग विलास और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है, जबकि बुध व्यापार का। इन दोनों ग्रहों की युति होने से व्यापारिक कार्य तेज गति से होंगे। नए कार्य अनुबंध प्राप्त करेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। इनके साथ राहु होने से अर्थव्यवस्था को अचानक मजबूती मिलेगी। मंगल की राशि में युति होने से जमीन से जुड़े कार्यों जैसी खेती, प्रापर्टी के कार्य, दवाई उद्योग आदि के लिए लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं।

किस राशि पर क्या असर

  • श्रेष्ठ : मेष, वृषभ, तुला, वृश्चिक
  • मध्यम : मिथुन, कन्या, सिंह, कर्क
  • सम : धनु, मकर, कुंभ, मीन

क्या करें

त्रिग्रही युति के दौरान सभी राशि के जातक प्रतिदिन मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+