Budh ka Gochar: बुध ने बदली राशि, जानिए क्या होगा आप पर प्रभाव?

Budh ka Gochar 2023: बुध का राशि परिवर्तन 25 जुलाई 2023 को सूर्योदय पूर्व 4 बजकर 33 मिनट पर हो गया है। बुध ने कर्क राशि छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश किया है। सिंह राशि में पूर्व से मंगल और शुक्र बैठे हुए हैं। बुध के जाने से यहां मंगल, बुध, शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है।

 Budh ka Gochar

मंगल का प्रभाव भाग्य पर और शुक्र का प्रभाव दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों पर होता है जबकि बुध निर्णय क्षमता और बुद्धि का प्रतीक है। त्रिग्रही युति के प्रभाव से लोगों के मन-बुद्धि में सामंजस्य बनेगा और प्रेम और दांपत्य जीवन को मजबूत बनाने या उसके संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे।

सभी राशियों पर प्रभाव

  • मेष : पंचम में युति हो रही है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के कार्य सुगमता से होंगे। शिक्षा, करियर में उन्नति होने वाली है।
  • वृषभ : चतुर्थ में युति का होना लाभप्रद है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नए कार्य मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा।
  • मिथुन : तृतीय में युति का असर भाई-बहनों से संबंधों पर पड़ेगा। रिश्ते सुधरेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। लाभ ही लाभ होगा।
  • कर्क : धन का आगमन होगा। अपनी वाणी का लाभ मिलेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। लोगों से संबंधों में सुधार आएगा।
  • सिंह : चिंता दूर होगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत सुधरेगी।
  • कन्या : द्वादश में हो रही त्रिग्रही युति खर्च अधिक करवाएगी किंतु पैसा भी आएगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। संबंधों में सुधार आएगा।
  • तुला : एकादश में हो रही युति कार्य में बदलाव का संकेत है। दांपत्य में टकराव होगा किंतु प्रेम संबंध प्राप्त होगा। धन आएगा।
  • वृश्चिक : नए काम मिलेंगे किंतु परिवार में विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
  • धनु : भाग्य प्रबल होने वाला है। भूमि, भवन प्राप्त होंगे। धन आएगा। स्वास्थ्य सुधरेगा। मानसिक चिंताएं हावी हो सकती हैं।
  • मकर : स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। धन खर्च होगा। परिवार की चिंता रहेगी। पारिवारिक धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं।
  • कुंभ : दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। आर्थिक चिंता दूर होगी। साझेदारी में काम होगा।
  • मीन : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए प्रेम संबंध मिलेंगे। कर्ज मुक्ति के योग बनेंगे। भाग्य को बल मिलेगा। नए काम काज मिलेंगे।

उपाय

यह त्रिग्रही युति 7 अगस्त तक रहेगी। 7 अगस्त को वक्री शुक्र के कर्क राशि में चले जाने ये युति टूट जाएगी। तब तक के समय में जिन राशि के जातकों के लिए यह युति ठीक नहीं है वे इस दौरान मंगल के मंत्रों का जाप करें। नवग्रह स्तोत्र का नियमित पाठ संकटों से रक्षा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+