Budh Gochar In Makar Rashi: बुध का मकर में गोचर, सूर्य के साथ 13 दिन बनाएगा बुधादित्य योग
Budh Gochar In Makar Rashi: बुध 1 फरवरी 2024 को दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है। मकर राशि में पूर्व से ही सूर्य विराजमान हैं, इसलिए यहां आकर यह सूर्य के साथ बुधादित्य योग का निर्माण करेगा।

यह योग 13 फरवरी तक बना रहेगा, 13 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में चले जाने के कारण बुधादित्य योग भंग हो जाएगा। यदि आप अपने व्यापार व्यवसाय को गति देना चाहते हैं तो ये 13 दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
कैसा रहेगा मकर में बुध का फल
बुध व्यापार व्यवसाय, शिक्षा और निर्णय क्षमता को गति देने वाला ग्रह है। इस ग्रह के मजबूत स्थिति में होने या पावरफुल ग्रहों के साथ होने से उपरोक्त तथ्यों को बल मिलता है। यहां तो बुध सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा है जो सभी क्षेत्रों में शुभ फल देगा। इस दौरान विभिन्न व्यापार को गति मिलेगी। जिन लोगों की जन्मकुंडली में बुध मजबूत स्थिति में शुभ ग्रहों के साथ होगा उन्हें विशेष फलों की प्राप्ति होगी।
राशियों पर असर
- मेष : दशम में बुधादित्य बनना शुभ है। कार्य को गति मिलेगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। धन आएगा। सुखद स्थितियां रहेंगी।
- वृषभ : भाग्य को बल मिलेगा। अटके काम दौड़ने लगेंगे। आजीविका की चिंता दूर होगी। पैसा आएगा। व्यापार खूब फलेगा।
- मिथुन : अष्टम का बुधादित्य रोग मुक्ति का संकेत है। धन आएगा। व्यापारिक स्थितियों में सुधार आएगा। काम तेजी से होंगे।
- कर्क : पारिवारिक विवाद दूर होंगे। साझेदारी में व्यापार होंगे। दूरस्थ देशों से व्यापार करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। नए काम मिलेंगे।
- सिंह : कर्ज मुक्ति होगी। व्यापार व्यवसाय से पैसा आएगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। प्रतिस्पर्धी काम में परेशान कर सकते हैं।
- कन्या : सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। कोई बड़ा अनुबंध काम के सिलसिले में करेंगे। आर्थिक संकट का समाधान होगा।
- तुला : भाग्य मजबूत होगा और सुख प्राप्त होंगे। खूब धन आएगा। व्यापार तेज गति से चलेगा। आपके निर्णय सही साबित हो जाएंगे।
- वृश्चिक : भाई बहनों और परिवार का सहयोग काम में मिलेगा। पैसा आएगा और खर्च भी होगा। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा।
- धनु : बीमा, मार्केटिंग, वक्ता, प्रवचनकार के पास खूब पैसा आएगा। नए व्यापार शुरू करेंगे और लाभ अर्जित करेंगे। सुख मिलेगा।
- मकर : गोचर शुभ रहेगा। काम की बाधा दूर होगी। नए काम शुरू करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- कुंभ : खर्च में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। धन तंगी दूर होगी।
- मीन : एकादश का बुधादित्य आपके लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। कार्य तेज गति से होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। बड़े निर्णय ले पाएंगे।
उपाय
जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत है उनके लिए तो उपरोक्त फल शुभ होगा किंतु जिनका बुध कमजोर है उन्हें इन फलों में न्यूनता रहेगी।
आप भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं
ऐसे में अपने बुध को मजबूत करके आप भी शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। बुध को मजबूत करने के लिए पेरिडाट पंचधातु की अंगूठी में पहनें। गणेशजी को नित्य प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करें। अपने घर के पेड़ पौधों की देखभाल करें।












Click it and Unblock the Notifications