Buddha Purnima 2026: वृषभ- सिंह समेत 4 राशियों की बदली किस्मत, शुरू हुआ गोल्डन टाइम

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी यह दिन कई राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आता है। काशी के पंडित स्वामी दयानंद शास्त्री के मुताबिक इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत दे रही है।

लंबे समय से चल रही परेशानियां अब कम हो सकती हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस पावन दिन पर चंद्रमा की सकारात्मक स्थिति, गुरु ग्रह का प्रभाव और अन्य ग्रहों की अनुकूल चाल मिलकर कुछ राशियों की किस्मत को बदलने का संकेत दे रहे हैं। अगर आप भी पिछले समय से संघर्ष कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

Buddha Purnima 2026

वृषभ राशि की बदलेगी किस्मत

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाला है। जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और बिजनेस या नौकरी में स्थिरता आएगी। मानसिक तनाव भी कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि को मिल सकता हे प्रमोशन

सिंह राशि वालों के लिए करियर में अचानक उछाल देखने को मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और बचत बढ़ेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। यह समय आपके लिए संतुलन और स्थिरता लेकर आएगा।

मीन राशि का चमकेगा करियर

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं और करियर में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा।

Buddha Purnima को करें ये उपाय, संवर जाएगा जीवन

स्वामी दयानंद शास्त्री ने कहा कि इन चारों के अलावा ये पूर्णिमा सभी के लिए काफी शुभ है, अगर आप सभी लोग इस दिन कुछ विशेष उपाय करें तो सभी जातकों को जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा आज के दिन सफेद चीजों जैसे दूध, चावल , सफेद तिल या चूड़े का दान करने से घर के क्लेश दूर होते हैं और जीवन में शांति आती है। शाम को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा साथ में करें, जो कोई भी ऐसा करता है उसके घर से कभी भी धन-वैभत की कमी नहीं होती है और उसकी आर्थिक परेशानी भी दूर होती है।

यह पढ़ें: आज का मेष राशिफल 1 मई 2026: ऊर्जा से भरा दिन, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
यह पढ़ें: आज का मेष राशिफल 1 मई 2026: ऊर्जा से भरा दिन, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
यह पढ़ें: आज का वृषभ राशिफल 1 मई 2026: किसी खास से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ
यह पढ़ें: आज का वृषभ राशिफल 1 मई 2026: किसी खास से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+