बिजनेस की दुनिया का किंग बना देता है बुध योग
नई दिल्ली। आजकल का समय स्टार्टअप्स और नए-नए बिजनेस आइडियाज का समय है। युवा आजकल कई तरह के बिजनेस कर रहे हैं और कई तो उनमें उम्मीद से बढ़कर सफलता भी अर्जित कर रहे हैं। यदि आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अपनी हथेली में बनने वाले कुछ शुभ योगों का अध्ययन जरूर किसी अच्छे हस्तरेखा विद्वान से करवा लें। आपको सही बिजनेस चुनने में सहायता मिलेगी। वैदिक ज्योतिष की तरह हस्तरेखा शास्त्र में भी सैकड़ों योगों का वर्णन मिलता है। ये योग जातक की हथेली में विशेष रेखाओं, पर्वतों, चिन्हों के संयोग से बनते हैं। ऐसा ही एक अत्यंत शुभ योग है बुध योग। बुध का संबंध व्यापार-व्यवसाय से होता है। इसलिए बुध योग यदि किसी जातक की हथेली में बना हुआ है तो वह अपने बिजनेस को ऊंचाई तक पहुंचा सकता है। ऐसा जातक करोड़ों-अरबों रुपए का साम्राज्य खड़ा करके बिजनेस की दुनिया का किंग बन सकता है।
आइए जानते हैं कैसे बनता है बुध योग...

ऐसे बनता है बुध योग
हथेली में बुध पर्वत कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी अंगुली के नीचे होता है। यदि किसी जातक के दाहिने हाथ में बुध पर्वत पूर्ण विकसित हो और चंद्र पर्वत से धनुषाकार रेखा बुध पर्वत पर पहुंचती हो और वह रेखा मार्ग में कहीं पर भी टूटी हुई या कमजोर न हो, वह रेखा जंजीरदार ना हो, ना बहुत अधिक मोटी और ना बहुत पतली हो। बिलकुल एक समान गहराई और मोटाई वाली लाइन यदि चंद्र पर्वत से बुध पर्वत तक पहुंचे तो बुध योग बनता है।

क्या होता है फल
जिस व्यक्ति के हाथ में बुध योग होता है, वह व्यापार-व्यवसाय में पूर्ण सफलता प्राप्त करता है। चाहे कोई भी बिजनेस हो, वह उसमें जीत हासिल करके उस क्षेत्र का किंग बन सकता है। वह देसी और विदेशी व्यापार से अरबों की संपत्ति अर्जित करता है। ऐसे जातक के जीवन में धन संपत्ति का कोई अभाव नहीं रहता। शारीरिक दृष्टि से भी जातक पूर्णतः स्वस्थ और आकर्षक होता है। ऐसे व्यक्ति की निर्णय क्षमता अत्यंत प्रबल होती है। यदि इसे अपने बिजनेस के संबंध में कोई निर्णय लेना हो तो देर नहीं करता। ऐसे व्यक्ति के बिजनेस में शत्रु भी बहुत होते हैं, लेकिन वे कुछ बिगाड़ नहीं पाते।

कुछ जरूरी बातें
- इस योग के पूर्ण निर्माण के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि बुध पर्वत पूरी तरह विकसित और सीधा ऊपर की ओर विकसित हो। यह न तो सूर्य पर्वत की ओर झुका हुआ हो और ना ही हथेली से बाहर की ओर जाता हो।
- चंद्र पर्वत से चलने वाली रेखा अत्यंत साफ-सुथरी, बिना कटी-फटी, लहरदार ना हो। इस रेखा पर कोई तिल या अन्य चिन्ह भी नहीं होना चाहिए।
- रेखा पर यदि किसी स्थान पर तिल हो तो ऐसा जातक पहले तो बिजनेस में सफल हो ही नहीं सकता और यदि हो भी जाए तो वह स्वयं अपने बिजनेस को नुकसान पहुंचाता है और दिवालिया हो जाता है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications