जानिए 'नीलम' किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं...
Recommended Video

Neelam Stone | इन 5 संकेतों से जानें, आपके लिए नीलम रहेगा शुभ या अशुभ | Boldsky
लखनऊ। अगर आपकी पत्री में शनि प्रथम भाव में बैठा है तो जातक वहमी स्वार्थी होता है, भाई-बहनों से उसके सम्बन्ध अच्छे नहीं रहते है, जीवन साथी से भी मन नहीं मिलता है। कामकाज में भी अड़चने आती है। ऐसे में यदि आप नीलम पहनना चाहते है तो सोंच-समझकर ही पहनें।

नीलम हमेशा सोच-समझकर धारण करें
- मेष लग्न-इस लग्न की कुण्डली में शनि शनि दसवें-ग्यारहवें घर का मालिक होकर प्रथम भाव में नीच राशि में होगा। अतः नीलम धारण करने से स्वास्थ्य खराब होगा, सिर दर्द व अशान्ति बनी रह सकती है।
- वृष लग्न-शनि नवें-दसवें घर का मालिक होकर योग कारक होगा। नीलम पहनने से लाभ होगा किन्तु पति-पत्नी के सम्बन्धों में तनाव हो सकता है।
- मिथुन लग्न-इस लग्न में शनि अष्टमेश-भाग्येश होकर लग्न में मित्र राशि में होगा। इसलिए नीलम धारण करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

नीलम धारण करना
- कर्क लग्न-शनि सप्तमेश-अष्टमेश होकर लग्न में शनि शत्रु राशि में होगा। अतः नीलम धारण करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा।
- सिंह लग्न-इस लग्न में शनि षष्ठेश-सप्तमेश होकर लग्न में स्थित होगा। नीलम पहनने से रोग में वृद्धि होगी एवं दुर्घटना की भी आशंका बन सकती है।
- कन्या लग्न-शनि पंचमेश व षष्ठेश होकर लग्न में स्थित होगा। अतः नीलम धारण करने सामान्य शुभ फल मिलेगे।
- तुला लग्न-इस लग्न में शनि चतुर्थेश-पंचमेश होकर लग्न में स्थित होगा। ऐसा हानि योगकारक होकर लग्न में उच्च राशि में स्थित होगा। अतः नीलम धारण करने विकास होगा एवं धन लाभ होगा।
- वृश्चिक लग्न-शनि तृतीयेश-चतुर्थेश होकर लग्न में शत्रु राशि में स्थित होगा। अतः नीलम बिल्कुल न पहनें वरना हानिकारक सिद्ध होगा।
- धनु लग्न-शनि द्वितीयेश-तृतीयेश होकर लग्न में स्थित होगा। अतः नीलम धारण करने जातक परिश्रमी होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- मकर लग्न-इस लग्न में शनि लग्नेश-द्वितीयेश होकर लग्न में स्थित होगा। नीलम पहनने से स्वास्थ्य बेहतर होगा व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
- कुम्भ लग्न-शनि द्वादशेश-लग्नेश होकर लग्न में स्थित होगा। अतः नीलम धारण करने से भाई-बन्धुओं से झगड़ा होगा एवं जीवन साथी से क्लेश बना रहेगा। इसलिए नीलम पहनना शुभ नहीं है।
- मीन लग्न-इस लग्न में शनि लाभेश व द्वादशेश होकर लग्न में स्थित होगा। अतः नीलम पहनने से धन लाभ हो सकता है एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा।

नीलम धारण करने से विकास होता है













Click it and Unblock the Notifications