Astro Tips: बॉस की कृपा पानी है तो करें ये उपाय

लखनऊ। एक कहावत है कि 'नौकरी है चाकरी, न करी तो का करी', नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट। आये दिन अधिकतर लोग अपनी नौकरी का रोना रोया करते है। कोई अपने काम को लेकर परेशान है, कोई प्रमोशन को लेकर चिन्तित है तो बहुत सारे लोगों के मस्तक पर चिन्ता की लकीरे इसलिए पड़ी है कि वह अपने बाॅस को कैसे खुश रखें ताकि कार्य भी कम करना पड़े और समय पर प्रमोशन व सैलरी भी बढ़ती रहे हैं।

बॉस की गुड लिस्ट में कैसे आए?

बॉस की गुड लिस्ट में कैसे आए?

हालांकि इसका ठोस उपाय यही है आप खूब मेहनत व ईमानदारी से काम करें बाॅस अपने-आप प्रसन्न रहेगा। फिर भी आईये आपको कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बता रहा हॅू जिससे आप शायद बॉस की गुड लिस्ट में आ सके।

बॉस गुरू का कारक

बॉस गुरू का कारक

  • बॉस गुरू का कारक है, इसलिए आप-अपने गुरू ग्रह को प्रसन्न करने के लिए उपाय करें। जैसे केसर का तिलक लगायें और केले का सेवन करें।
  • यदि आपका बॉस आपको आये दिन तंग किया करता है तो उसका नाम लेकर 11 मंगलवार लगातार हनुमान जी को 11 गुलाब के फूल चढ़ाये। हनुमान जी की कृपा से सब ठीक हो जायेगा।
  • आपकी जन्मपत्री में यदि दशमेश पीड़ित है और षष्ठेश भाव सन्धि में फॅसा है या फिर शत्रु राशि में पड़ा है तो आपकी बाॅस से पटेगी नहीं। ऐसे में आप-अपने बॉस को हरे रंग की वस्तुयें भेंट करेंगे तो लाभ होगा।
  • बॉस को खुश करने के उपाय

    बॉस को खुश करने के उपाय

    • यदि आपकी बॉस कोई महिला है तो उसे खुश रखने के लिए शुक्र व चन्द्र का उपाय करना होगा क्योंकि ये दोनों ग्रह स्त्री कारक है। चांदी के गिलास में पानी पियें एंव थोड़ा सा कपूर उसका नाम लेकर जलायें।
    • आपका बॉस यदि वृद्धावस्था की श्रेणी में आता है और उसके चहेते आप बनना चाहते है तो शनि का उपाय करना होगा। जैसे-शनिवार के दिन शराब या कोई धूम्रपान करने से बचना होगा, गरीबों का दान करना होगा एंव शनि यन्त्र को शुद्ध करके धारण करना होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+