Mesh (Aries) Business Horoscope 2020: मेष वालों के लिए शनि के प्रभाव में रहेगा नया साल

नया साल सभी के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। कई लोग नए सपने लेकर नए वर्ष में प्रवेश करते तो कई लोग अपने पुराने अधूरे सपनों को नए साल में पूरा करने का संकल्प लेते हैं। प्रोफेशनल लोगों को इस बात की अधिक चिंता रहती है कि वे नए साल में कैसा परफॉर्म करेंगे। क्या वे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे?

मेष: शनि के प्रभाव में रहेगा साल 2020

आजकल स्टार्टअप्स का बड़ा बोलबाला है। हर युवा अपना स्वयं का स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। आइए जानते हैं नए वर्ष 2020 में नया बिजनेस शुरू करने और पुराने बिजनेस को नई ऊंचाइयां देने में आपके सितारे कितना सहयोग करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बिजनेस का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। बुध की स्थिति देखकर बिजनेस का पता किया जाता है। इसके लिए जन्मकुंडली का दशम स्थान कार्य का स्थान होता। इसकी भी स्थिति मायने रखती है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए वर्ष 2020 का बिजनेस हॉरोस्कोप।

विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव

वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

मेष: शनि के प्रभाव में रहेगा साल 2020

मेष राशि के लिए दशम कार्य भाव में मकर राशि स्थित रहेगी। मकर राशि में जनवरी से शनि प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मेष राशि वालों के लिए यह पूरा साल अप-डाउन से भरा रहेगा। बिजनेस में स्थिरता नहीं रहेगी। खासकर प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, मशीनरी के कार्यों से जुड़े लोग ज्यादा परेशान रह सकते हैं। हालांकि मेष के स्वामी मंगल के लिए मकर उच्च राशि होती है और यह कार्यभाव में स्थित रहेगी, इसलिए कुछ कार्य शुभ भी होंगे। नए वो बिजनेस जिनमें आपका सिर्फ श्रम लगा है, पैसा नहीं, उनमें आप उच्चतम सीमा पर लाभ हासिल कर पाएंगे। इसलिए यदि आप कोई नया काम शुरू भी करना चाहते हैं तो अपना पैसा ना लगाएं। इस राशि के जो लोग कॉर्पोरेट वर्ल्ड से ताल्लुक रखते हैं उन्हें अपने कर्मचारियों, अधीनस्थों को कॉन्फिडेंस में लेकर चलना होगा।

यह पढ़ें: कॅरियर राशिफल 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+