Mesh (Aries) Career Horoscope 2020: मेष के लिए कॅरियर में उपलब्धियों वाला रहेगा नया साल
आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में युवाओं की सबसे बड़ी चिंता उनका कॅरियर होता है। सही कॅरियर की तलाश में युवा सालभर भटकते रहते हैं और उनके हाथ कुछ नहीं आता। प्रत्येक युवा अपना कॅरियर बनाने की जी तोड़ मेहनत करता है। इनमें से कुछ के हाथ सुनहरा भविष्य लग जाता है तो कुछ अंधेरों में भटकते रह जाते हैं।

ग्रहों की दृष्टि से देखें तो किसी भी व्यक्ति का कॅरियर बनाने के लिए वैसे तो प्रत्येक ग्रह जिम्मेदार होता है लेकिन मुख्य रूप से सूर्य, बृहस्पति, शनि और बुध की स्थिति जन्मकुंडली में देखी जाती है। वैदिक ज्योतिष में कुंडली के दशम स्थान से कार्य-व्यवसाय, कॅरियर के बारे में पता किया जाता है। यदि दशम स्थान में शुभ ग्रह हों या दशमेश शुभ ग्रहों के साथ बैठा हो तो सुखद भविष्य बनता है।
मेष: कॅरियर में उपलब्धियों वाला रहेगा 2020
मेष राशि वालों के लिए साल 2020 कॅरियर में सफलता और प्रगति लेकर आ रहा है। इस राशि वालों के लिए दशम स्थान का स्वामी शनि साल के पहले महीने में 10 स्थान में ही आ रहा है, जो आपको कर्म प्रधान बनाएगा। यानी आप जो भी कार्य करेंगे उसमें मेहनत के अनुरूप शनिदेव आपको फल प्रदान करेंगे, इसलिए कोई कसर बाकी ना रखें। ध्यान रहे वर्ष के दौरान कई बार आप पर आलस्य हावी होगा, उससे आपको बचकर रहना है।
प्रतिभा साबित करने के लिए अनेक अवसर मिलेंगे
साल 2020 में आपको अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए अनेक अवसर मिलेंगे और आप ऐसे अवसरों को हाथ से बिलकुल ना जाने दें। यदि आप नौकरी करने के इच्छुक हैं तो इस साल आपके लिए बड़े जॉब ऑफर भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। उनमें से आपको बेस्ट का चुनाव करना है। यदि आप बिजनेस की फील्ड से जुड़े हुए हैं या बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं तो जरूर करें सफलता आपको अवश्य मिलेगी। बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि बिजनेस में किसी ऐसे व्यक्ति को साथ बिलकुल ना लें, जिससे आप अच्छी तरह परिचित नहीं है। यानी नए व्यक्ति के साथ काम करना घातक हो सकता है।
कॅरियर में ठहराव
वर्ष में जून से सितंबर के बीच कॅरियर में ठहराव सा महसूस होगा। मनमुताबिक सफलता नहीं मिलने से निराशा जैसा लग सकता है, लेकिन घबराएं नहीं, इन दिनों में भी अपने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ काम में लगे रहें, आगे भविष्य सुखद है। इस वर्ष ऑटोमोबाइल, ऑइल, तरल पदार्थों, कृषि, कृषि संसाधन, इंजीनियरिंग, मशीनरी आदि के क्षेत्र में अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। इन बिजनेस में कोशिश करके देखिए अच्छा परिणाम आएगा।
यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications