Kumbh (Aquarius) Career Horoscope 2020: कुंभ वालों के चलते काम अटक सकते हैं

कुंभ राशि वालों के लिए इस साल कॅरियर की नई संभावनाएं तो बन रही है, लेकिन बहुत से मामलों में मानसिक तनाव भी बहुत होगा। इस साल मंगल आपके लिए शुभकारक नहीं है इसलिए कॅरियर को लेकर अधिक परेशान रहेंगे। हालांकि आईटी, कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल, फार्मा और एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए यह साल अच्छा है लेकिन मेडिकल फील्ड के लिए समय बेहतर नहीं है। इस साल अलग-अलग फील्ड से जुड़े कई एक्वेरियंस की नौकरी पर संकट आ सकता है।

कुंभ वालों के चलते काम अटक सकते हैं, रहें सावधान

बिजनेस की बात करें तो शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण बिजनेस में भी रोड़े अटका सकता है। यदि आप पहले से कोई बिजनेस कर रहे है तो उसे चलने दें और उसमें वृद्धि करने की कोशिश करते रहें, लेकिन सफलता मिल ही जाएगी इसमें संदेह है। यदि आप पहले से कोई जॉब कर रहे हैं तो इस साल पदोन्नति भूल जाइए। कुंभ राशि के लिए यह साल ठहराव वाला कहा जा सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं उन्हें इस साल खूब मेहनत करना होगी। कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल हो जाएगी।

जॉब-बिजनेस में खर्च अधिक होगा

कुंभ राशि के लिए शनि द्वादश स्थान में रहेगा, जो आपको जॉब-बिजनेस में खर्च अधिक करवाएगा। साथ ही यात्राएं भी अधिक होंगी। इस राशि के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मार्च अंत से जून प्रारंभ तक का समय उत्तम रहेगा। सितंबर से नवंबर मध्य का समय प्रतिकूल रहने के कारण कार्य में ठहराव रहेगा। 23 सितंबर को राहु का परिवर्तन आपकी राशि से चौथे स्थान पर होने जा रहा है जो कार्यक्षेत्र में आपके लिए परिवर्तन लाएगा।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+