Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 6 मई 2023, शनिवार
Panchang Today: आज आज के दिन हनुमानजी का पूजन करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Panchang: आज से ज्येष्ठ मास प्रारंभ हो रहा है। शनिवार से ज्येष्ठ मास का प्रारंभ होना सामान्य फलदायी है। आज के दिन शनिदेव के मंदिर उन लोगों को अवश्य जाना चाहिए जिन पर साढ़ेसाती चल रही है। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातक आज शनि मंदिर में जाकर दर्शन करें। शनिदेव को तिल का तेल, काले तिल, काले उड़द, लोहा और काला कपड़ा अर्पित करें। मंदिर के बाहर बैठे निशक्तों, भिखारियों को फल या खाने की अन्य चीजें भेंट दें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : प्रथम रात्रि 9:51 तक
- नक्षत्र : विशाखा रात्रि 9:12 तक
- योग : व्यतिपात प्रात: 7:29 तक पश्चात वरियान
- करण : बालव : 10:31 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 5:52:25
- सूर्यास्त : 6:54:29
- दिनकाल : 13 घंटे 02 मिनट 03 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 57 मिनट 21 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 6:19
- चंद्रोदय : सायं 6:43
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मेष
- चंद्र राशि : तुला, दोप 3:21 से वृश्चिक में
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मेष में अस्त
- गुरु : मेष में
- शुक्र : मिथुन में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:30 से 9:08
- चर : दोप 12:23 से 2:01
- अमृत : दोप 3:39 से सायं 5:17
- अभिजित : प्रात: 11:57 से दोप 12:50
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 6:54 से रात्रि 8:17
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:08 से 10:46
- यम घंट : दोप 2:01 से 3:39
आज विशेष :
- श्री नारद जयंती
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications