Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 31 मार्च 2023, शुक्रवार
Panchang Today: आज मखाने की खीर का नैवेद्य लगाकर श्रीसूक्त के पाठ करें और कर्पूर की आरती करें। आपके घर में धन की आवक तेजी से होने लगेगी।

Aaj Ka Panchang: चैत्र नवरात्रि के पूर्ण होने के बाद आज शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बना है। शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र के दिन मां महालक्ष्मी का पूजन सर्वसिद्धिदायक होता है। आज के दिन पारद के श्रीयंत्र का पूजन करने से धन का अभाव कभी नहीं होता है। श्रीयंत्र को गंगाजल से स्नान करवाकर लाल कपड़े पर स्थापित करें। केसर की बिंदी से पूजन करें और लाल कमल पुष्प अर्पित करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग, 31 मार्च 2023, शुक्रवार
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : दशमी रात्रि 1.57 तक
- नक्षत्र : पुष्य रात्रि 1.56 तक
- योग : सुकर्मा रात्रि 1.54 तक
- करण : तैतिल दोप 12.43 तक
- सूर्योदय : 6.21.48
- सूर्यास्त : 6.40.17
- दिनकाल : 12 घंटे 18 मिनट 28 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 40 मिनट 34 सेकंड
- चंद्रोदय : दोपहर 1.43
- चंद्रास्त : रात्रि 3.32
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मीन में
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : मिथुन में
- बुध : मेष में दोपहर 2.56 से
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मेष में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- चर : प्रात: 6.22 से 7.54
- लाभ : प्रात: 7.54 से 9.26
- अमृत : प्रात: 9.26 से 10.59
- शुभ : दोप 12.31 से 2.03
- अभिजित : दोप 12.06 से 12.56
शुभ समय रात्रि के
लाभ : रात्रि 9.35 से 11.03
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10.59 से दोप 12.31
- यम घंट : दोप 3.36 से सायं 5.08
आज विशेष
- आज का शुभ रंग : सफेद, चमकीला सफेद
- आज के पूज्य देव : मां महालक्ष्मी
- आज का मंत्र : ऊं महालक्ष्म्यै नम:












Click it and Unblock the Notifications