Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 30 मई 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज बृहस्पति को मजबूत करने का दिन है। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है तो आपमें धैर्य, संयम, शालीनता और शुचिता नहीं रहेगी। वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आती है और कुंवारे युवक-युवतियों के विवाह में भी बाधा उत्पन्न होती है।
इसलिए गुरुवार के दिन अपने बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पांच कैरेट का सुनहला पंचधातु की अंगूठी में पहनें, इससे लाभ होना प्रारंभ हो जाएगा।

हल्दी की माला या सुनहले की माला भी धारण करने से बृहस्पति को बल मिलता है और उससे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लाभ मिलने लगता है। वैवाहिक बधाएं दूर होती हैं।
आज का पंचांग, 30 मई 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : सप्तमी प्रात: 11:43 तक
- नक्षत्र : धनिष्ठा प्रात: 7:30 तक
- योग : वैधृति रात्रि 8:51 तक
- करण : बव प्रात: 11:43 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:42:59
- सूर्यास्त : 7:05:46
- दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 46 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 37 मिनट 04 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 11:57
- चंद्रोदय : रात्रि 1:03
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: वृषभ
- चंद्र: कुंभ
- मंगल : मीन
- बुध : मेष
- गुरु : वृषभ, अस्त
- शुक्र : वृषभ, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:44 से दोप 12:24
- लाभ : दोप 12:24 से 2:05
- शुभ : सायं 5:25 से 7:06
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:51
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 7:06 से रात्रि 8:25
- चर : रात्रि 8:25 से 9:45
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:05 से 3:45
- यम घंट : प्रात: 5:43 से 7:23
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : श्रीहरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
- प्रदोष काल : सायं 7:06 से रात्रि 9:13












Click it and Unblock the Notifications