Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 29 अप्रैल 2023, शनिवार

Panchang Today: आज संकटों में कमी आएगी और अटके हुए कार्य बनने लगेंगे। प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ घर में करना ही चाहिए।

 Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित या जिनकी कुंडली में शनि बुरे प्रभाव दे रहा हो, वे आज के दिन हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान बाहुअष्टक का पाठ करें, मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को इमरती और नमकीन चावल खिलाएं। अपने घर आकर गुग्गुल की धूप लगाएं। इससे शनि की शांति होगी। आज के दिन नीले रंग के वस्त्र पहनें या नीले रंग का रूमाल अपने अपनी जेब में रखें। आज के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें। इससे धन से जुड़े अभाव दूर होंगे। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : नवमी सायं 6:21 तक
  • नक्षत्र : अश्लेषा दोपहर 12:46 तक
  • योग : गंड प्रात: 10:29 तक
  • करण : कौलव सायं 6:21 तक
  • सूर्योदय : 5:57:00
  • सूर्यास्त : 6:51:25
  • दिनकाल : 12 घंटे 54 मिनट 25 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 04 मिनट 52 सेकंड
  • चंद्रोदय : दोपहर 1:21
  • चंद्रास्त : रात्रि 2:42

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : कर्क में दोपहर 12:46 तक पश्चात सिंह
  • मंगल : मिथुन में
  • बुध : मेष में अस्त
  • गुरु : मेष में
  • शुक्र : वृषभ में
  • शनि : कुंभ में
  • राहु : मेष में
  • केतु : तुला में

दिन का चौघड़िया

  • शुभ : प्रात: 7:34 से 9:11
  • चर : दोप 12:24 से 2:01
  • अमृत : दोप 3:38 से सायं 5:15

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : सायं 6:51 से रात्रि 8:15

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 9:11 से 10:47
  • यम घंट : दोपहर 2:01 से 3:38

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : काला, नीला, आसमानी
  • आज के पूज्य देव : श्री हनुमानजी महाराज, शनिदेव
  • आज का मंत्र : हं हनुमते नम:, ऊं शं शनैश्चराय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+