Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 26 जुलाई 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज अधिकमास श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। इसे दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है। यह दिन देवी साधकों के लिए अत्यंत विशेष है। आज के दिन देवी दुर्गा का पूजन विधि विधान से करके दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। इससे साहस, बल, पराक्रम और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। दुर्गा होम हवन करने से शत्रुओं से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि का संचार होता है।

आज के दिन श्री गणेशाम्बिका पूजन स्वयं करें या किसी विद्वान आचार्य से अवश्य करवाएं। जिस कामना की पूर्ति के लिए करेंगे वह अवश्य पूरी होगी। अविवाहित युवतियां दुर्गा पूजा करेंगी तो उनके शीघ्र विवाह का मार्ग खुलेगा।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : प्रथम अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : अष्टमी दोप 3:51 तक
- नक्षत्र : स्वाति रात्रि 1:09 तक
- योग : साध्य दोप 2:37 तक
- करण : बव दोप 3:51 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:56:25
- सूर्यास्त : 7:09:47
- दिनकाल : 13 घंटे 13 मिनट 21 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 47 मिनट 03 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 12:57
- चंद्रास्त : रात्रि 12:23
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह वक्री
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:56 से 7:36
- शुभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:33
- चर : दोप 3:51 से सायं 5:31
- लाभ : सायं 5:31 से 7:10
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:31 से 9:52
- अमृत : रात्रि 9:52 से 11:12
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:33 से 2:12
- यम घंट : प्रात: 7:36 से 9:15
आज विशेष :
- श्रावण अष्टमी
- आज का शुभ रंग : हरा, सफेद
- आज के पूज्य देव : श्री गणेश
- आज का मंत्र : श्री गणेशाय नम:












Click it and Unblock the Notifications