Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 मई 2023, गुरुवार

Panchang Today: आज से सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश भी हो रहा है। इसके साथ ही नौ दिन भीषण गर्मी के नौतपा प्रारंभ होंगे।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: आज अत्यंत विशेष दिन है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में गुरु-पुष्य का शुभ संयोग बना है। आज के दिन वृद्धि योग भी है इसलिए आज जो भी नए कार्य प्रारंभ करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। सोना-चांदी, आभूषण, गृहउपयोगी वस्तुएं, वाहन, भूमि आदि खरीदना शुभ रहेगा। आज भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन विधि-विधान से करें अत्यंत चमत्कारी परिणाम देखने को मिलेंगे।

मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे

मां लक्ष्मी की प्रसन्नता और कार्यों में सिद्धि के लिए आज दिनभर पीत वस्त्र धारण करें, मस्तक और नाभि पर केसर का तिलक करें फिर जो कार्य करेंगे उसमें मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

आज का पंचांग, 25 मई 2023, गुरुवार

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : षष्ठी प्रात: 5:19 तक (26 मई)
  • नक्षत्र : पुष्य सायं 5:52 तक
  • योग : वृद्धि सायं 6:06 तक
  • करण : कौलव सायं 4:08 तक पश्चात तैतिल
  • सूर्योदय : 5:44:10
  • सूर्यास्त : 7:03:13
  • दिनकाल : 13 घंटे 19 मिनट 02 सेकंड
  • रात्रिकाल : 10 घंटे 40 मिनट 42 सेकंड
  • चंद्रोदय : प्रात: 10:18
  • चंद्रास्त : रात्रि 2:02

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : वृषभ
  • चंद्र राशि : कर्क
  • मंगल : कर्क
  • बुध : मेष
  • गुरु : मेष
  • शुक्र : मिथुन
  • शनि : कुंभ
  • राहु : मेष
  • केतु : तुला

दिन का चौघड़िया

  • चर : प्रात: 10:44 से दोप 12:24
  • लाभ : दोप 12:24 से 2:04
  • शुभ : सायं 5:23 से 7:03

रात्रि का चौघड़िया

  • अमृत : सायं 7:03 से रात्रि 8:23
  • चर : रात्रि 8:23 से 9:43

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 2:02 से 3:43
  • यम घंट : प्रात: 5:44 से 7:24

आज विशेष :

  • नौतपा प्रारंभ, गुरु-पुष्य संयोग
  • आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
  • आज के पूज्य देव : श्रीहरि विष्णु भगवान
  • आज का मंत्र : श्री नमो भगवते वासुदेवाय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+