Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जनवरी 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज का दिन विशिष्ट योग-संयोगों से भरा हुआ है। आज प्रात: 8:15 से गुरु पुष्य का शुभ संयोग मिल रहा है।

इस दिन स्वर्णाभूषण खरीदना, नए वस्त्राभूषण खरीदना, भूमि, संपत्ति, वाहन, भवन आदि की खरीदी करना अत्यंत शुभ रहेगा। आज के दिन अपने घर में रखे स्वर्ण आभूषणों का पूजन करें।
श्रीहरि विष्णु का पूजन करें
मां लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु का पूजन करें आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है। विवाह तय नहीं हो पा रह है। वे आज के दिन केले के पेड़ को हल्दी के पानी से सींचें और उसकी जड़ को हल्दी लगाकर पूजन कर पीले कपड़े में बांधकर अपनी दाहिनी भुजा में बांधें। इससे शीघ्र ही विवाह के मार्ग खुलने लगेंगे।
आज का पंचांग, 25 जनवरी 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : पौष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : पूर्णिमा रात्रि 11:22 तक
- नक्षत्र : पुनर्वसु प्रात: 8:15 तक, पश्चात पुष्य
- योग : विश्कुंभ प्रात: 7:30 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 10:33 तक
- सूर्योदय : 7:09:34
- सूर्यास्त : 6:08:22
- दिनकाल : 10 घंटे 58 मिनट 48 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 00 मिनट 57 सेकंड
- चंद्रोदय : सायं 5:49
- चंद्रास्त : प्रात: 7:36 दूसरे दिन
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : धनु
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 11:17 से दोप 12:39
- लाभ : दोप 12:39 से 2:01
- शुभ : सायं 4:46 से 6:08
- अभिजित : दोप 12:17 से 1:01
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:08 से 7:46
- चर : सायं 7:46 से रात्रि 9:24
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:01 से 3:24
- यम घंट : प्रात: 7:10 से 8:32
आज विशेष :
- गुरु पुष्य संयोग प्रात: 8:15 से
- शाकंभरी पूर्णिमा, सत्यनारायण व्रत
- माघ स्नान प्रारंभ
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु भगवान
- आज का मंत्र : ऊं नमो भगवते वासुदेवाय












Click it and Unblock the Notifications