Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 अप्रैल 2023, मंगलवार

Panchang Today: मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और सुख की प्राप्ति होती है।

 Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: देवी दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस, शौर्य प्रदान करती है और शत्रुओं का नाश करती है। आज मंगलवार का दिन देवी दुर्गा के पूजन का सर्वश्रेष्ठ दिन होता है। यदि आपके आसपास शत्रु बहुत हैं। आपको परेशान कर रहे हैं। आपका कोई काम बनने नहीं दे रहे हैं तो आज एक हरा नींबू, पांच लौंग, पांच बताशे और एक सिक्का एक लाल कपड़े में बांधकर देवी दुर्गा के मंदिर समक्ष रखें। देवी दुर्गा से शत्रुओं के दमन की प्रार्थना करें। इस लाल कपड़े की पोटली को धूप-दीप दिखाकर अपने पास संभालकर रख लें। चाहें तो पूजा स्थान में ही रखे रहने दें। जब भी कोई बड़ा काम करने जाएं तो इसे साथ ले जाएं। फिर देखिए आपके सारे काम फटाफट बिना बाधा के बनने लगेंगे।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : पंचमी प्रात: 9:39 तक पश्चात षष्ठी
  • नक्षत्र : आर्द्रा रात्रि 4:19 तक
  • योग : अतिगंड प्रात: 7:43 तक
  • करण : बालव प्रात: 9:39 तक
  • सूर्योदय : 5:59:55
  • सूर्यास्त : 6:49:44
  • दिनकाल : 12 घंटे 49 मिनट 48 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 09 मिनट 26 सेकंड
  • चंद्रोदय : प्रात: 9:45
  • चंद्रास्त : रात्रि 11:57

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : मिथुन
  • मंगल : मिथुन में
  • बुध : मेष में अस्त
  • गुरु : मेष में
  • शुक्र : वृषभ में
  • शनि : कुंभ में
  • राहु : मेष में
  • केतु : तुला में

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 10:49 से 12:25
  • अमृत : दोप 12:25 से 2:01
  • अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:50

रात्रि का चौघड़िया

लाभ : रात्रि 8:30 से 9:37

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 3:37 से सायं 5:14
  • यम घंट : प्रात: 9:12 से 10:49

आज विशेष :

  • आज का शुभ रंग : लाल
  • आज के पूज्य देव : माता दुर्गा
  • आज का मंत्र : ऊं दुं दुर्गाये नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+