Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 अक्टूबर 2023, शनिवार
आज का पंचांग, 21 अक्टूबर 2023, शनिवार: आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है। आज माता कालरात्रि का पूजन किया जाएगा। कालरात्रि का पूजन करने से जीवन के सारे भय, शत्रु और रोग दूर हो जाते हैं। आज रात्रि में अखंड दीपक प्रज्वलित करें और देवी आराधना करें।

विक्रम संवत : 2080
शालिवाहन शके : 1945
मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
ऋतु : शरद
अयन : दक्षिणायन
तिथि : सप्तमी रात्रि 9:52 तक
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा सायं 7:52 तक
योग : सुकर्मा रात्रि 12:35 तक
करण : गर प्रात: 10:41 तक पश्चात वणिज
सूर्योदय : 6:26:42
सूर्यास्त : 5:55:36
दिनकाल : 11 घंटे 28 मिनट 54 सेकंड
रात्रिकाल : 12 घंटे 31 मिनट 32 सेकंड
चंद्रोदय : दोप 12:34
चंद्रास्त : रात्रि 11:21
आज की ग्रह स्थिति
सूर्य राशि : तुला
चंद्र राशि : धनु
मंगल : तुला
बुध : तुला
गुरु : मेष, (वक्री)
शुक्र : सिंह
शनि : कुंभ (वक्री)
राहु : मेष
केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
शुभ : प्रात: 7:53 से 9:19
चर : दोप 12:11 से 1:37
अमृत : दोप 3:03 से सायं 4:29
अभिजित : प्रात: 11:48 से दोप 12:34
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 5:56 से 7:30
शुभ : रात्रि 9:03 से 10:37
त्याज्य समय
राहु काल : प्रात: 9:09 से 10:45
यम घंट : दोप 1:37 से 3:03
आज विशेष : सप्तमी, मां कालरात्रि पूजन
आज का शुभ रंग : नीला
आज के पूज्य : हनुमानजी महाराज
आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:
आज का विशेष उपाय
आज शनिवार का दिन है। आज हनुमानजी महाराज का पूजन करें, हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन करें और वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। धन-सम्मान, सुख-संपत्ति सभी प्राप्त होगी। आज हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से सारे मनोरथ पूरे होंगे। हनुमानजी को गुड़ आटे के हलवे का नैवेद्य लगाएं और प्रसाद बांटकर स्वयं भी ग्रहण करें।












Click it and Unblock the Notifications