Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 18 जनवरी 2024, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: यदि आपके जीवन में मान-सम्मान की कमी है और आपको दूसरों के लिए बहुत कुछ करने के बाद भी यश नहीं मिल रहा है तो गुरुवार के दिन दत्तात्रेय स्तोत्र का पाठ करें। भगवान दत्तात्रेय को पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं। आज के दिन अविवाहित युवक-युवतियां जिनके विवाह में बाधा आ रही है वे पीले व्रत रखें।

पानी में हल्दी डालकर स्नान करें और केले के पेड़ को हल्दी वाले पानी से सींचें। आपके शीघ्र विवाह के मार्ग खुलेंगे। आज के दिन गरीबों को पीले फलों का दान करने से अनेक कष्टों से मुक्ति मिलती है और धन आने के मार्ग प्रशस्त होने लगते हैं।
आज का पंचांग, 18 जनवरी 2024, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : पौष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : अष्टमी रात्रि 8:44 तक
- नक्षत्र : अश्विनी रात्रि 2:57 तक
- योग : सिद्ध दोप 2:46 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 9:21 तक, पश्चात बव
- सूर्योदय : 7:10:32
- सूर्यास्त : 6:03:28
- दिनकाल : 10 घंटे 52 मिनट 55 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 07 मिनट 00 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 12:04
- चंद्रास्त : रात्रि 1:16
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : धनु
- बुध : धनु
- गुरु : मेष
- शुक्र : वृश्चिक, रात्रि 8:56 से धनु में
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 11:15 से दोप 12:37
- लाभ : दोप 12:37 से 1:59
- शुभ : सायं 4:42 से 6:03
- अभिजित : दोप 12:15 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:03 से 7:42
- चर : सायं 7:42 से रात्रि 9:20
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:59 से 3:20
- यम घंट : प्रात: 7:11 से 8:32
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य : गुरु
- आज का मंत्र : ऊं गुरवे नम:












Click it and Unblock the Notifications