Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति है और प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। अपने जीवन के समस्त संकटों का नाश करने के लिए आज देवी दुर्गा का पूजन करें, हवन करें, नौ कन्याओं को भोजन करवाएं और उनके चरण पूजन कर उन्हें अपनी श्रद्धानुसार वस्त्र श्रृंगार की सामग्री, रुपए आदि का भेंट करें।

आज श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। दोप 12 बजे श्रीराम की जन्मोत्सव आरती करें और धनिये की पंजीरी का प्रसाद चढ़ाकर स्वयं और परिजनों में उस प्रसाद का वितरण करें। आज के दिन किसी दुर्गा मंदिर में जाकर सुहाग की समस्त सामग्री भेंट करें अससे सारी मनोकामना पूर्ण होगी।
आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : चैत्र शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : नवमी दोप 3:13 तक
- नक्षत्र : आश्लेषा प्रात: 7:55 तक
- योग : शूल रात्रि 11:49 तक
- करण : कौलव दोप 3:13 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 6:05:43
- सूर्यास्त : 6:46:50
- दिनकाल : 12 घंटे 41 मिनट 06 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 18 मिनट 03 सेकंड
- चंद्रोदय : दोप 1:21
- चंद्रास्त : रात्रि 11:18
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मेष
- चंद्र: कर्क
- मंगल : कुंभ
- बुध : मेष, वक्री, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मीन
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:06 से 7:41
- शुभ : प्रात: 10:51 से दोप 12:26
- चर : दोप 3:37 से सायं 5:12
- लाभ : सायं 5:12 से 6:47
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:12 से 9:36
- अमृत : रात्रि 9:36 से 11:01
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:26 से 2:01
- यम घंट : प्रात: 7:41 से 9:16
आज विशेष :
- श्रीराम नवमी, चैत्र नवरात्र पूर्ण
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : मां दुर्गा, श्रीराम
- आज का मंत्र : ऊं रां रामाय नम:












Click it and Unblock the Notifications