Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन बड़ा विशेष है। आज विनायक चतुर्थी है और आज सूर्य की धनु संक्रांति अर्थात मलमास के प्रारंभ होने का दिन है। आज से एक माह तक मांगलिक कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। आज सूर्य की विशेष पूजा करने का दिन है।

आज सूर्योदय के समय सूर्य को लाल चंदन का पाउडर जल में डालकर तांबे के कलश से जल का अर्घ्य दें और अपने सुख-समृद्धि निरोगी रहने की कामना करें। आज शनिवार का दिन भी है इसलिए आज शनिदेव के दर्शन कर शनि मंत्र का जाप करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्थी सायं 7:59 तक
- नक्षत्र : श्रवण दूसरे दिन प्रात: 4:36 तक
- योग : ध्रुव प्रात: 7:01 तक, पश्चात व्याघात
- करण : वणिज प्रात: 9:15 तक, पश्चात विष्टि भद्र, पश्चात बव
- सूर्योदय : 7:00:52
- सूर्यास्त : 5:43:24
- दिनकाल : 10 घंटे 42 मिनट 32 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 18 मिनट 01 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:10
- चंद्रास्त : रात्रि 9:16
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक, दोप 3:57 से धनु में
- चंद्र राशि : मकर
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु (वक्री)
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 8:21 से 9:42 तक
- चर : दोप 12:22 से 1:42
- अमृत : दोप 3:03 से सायं 4:23
- अभिजित : दोप 12:01 से 12:44
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 5:43 से 7:23
- शुभ : रात्रि 9:03 से 10:43
- अमृत : रात्रि 10:43 से 12:22
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:42 से 11:02
- यम घंट : दोप 1:42 से 3:03
आज विशेष :
- विनायक चतुर्थी, मलमास प्रारंभ
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य : शनि
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications