Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 15 अगस्त 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang:आज का दिन विशेष है। सभी के लिए आज का दिन शुभ और वृद्धिकारक बीतने वाला है। आज मंगलवार और पुष्य नक्षत्र है। आज के दिन कर्जमुक्ति का विशेष दिन है। पुष्य नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहने वाला है।इस संयोग में किसी बरगद के पेड़ की जड़ निकालकर लाएं।

और उसे पहले सादे पानी से फिर गंगाजल से फिर गाय के कच्चे दूध से और फिर गंगाजल से साफ कर एक लाल रेशमी कपड़े पर रखें, उसका कुमकुम और केसर से पूजन करें, मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं से 1008 बार संपुटित करें और उस जड़ को उसी कपड़े में बांधकर अपने धन-आभूषण रखने वाले स्थान पर रख लें। प्रति मंगलवार को इसे निकालकर धूप-दीप करके वापस रख दें। कुछ ही दिनों में आपका कर्ज उतरने लगेगा।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : चतुर्दशी दोपहर 12:42 तक
- नक्षत्र : पुष्य दोप 1:57 तक
- योग : व्यतिपात सायं 5:31 तक
- करण : शकुनी दोप 12:42 तक
- सूर्योदय : 6:04:25
- सूर्यास्त : 6:57:42
- दिनकाल : 12 घंटे 53 मिनट 17 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 07 मिनट 04 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 6:31
- चंद्रास्त : सायं 6:38
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कर्क
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : सिंह
- बुध : सिंह
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क (अस्त, वक्री)
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:54 से दोप 12:31
- अमृत : दोप 12:31 से 2:08
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:57
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8:21 से 9:44
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:44 से सायं 5:21
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:54
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications