Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 14 जुलाई 2023, शुक्रवार
Aaj Ka Panchang: आज प्रदोष व्रत है। श्रावण मास का यह पहला प्रदोष व्रत है। आज के दिन व्रत रखकर भगवान शिव का विधिवत पूजन करने से समस्त कष्टों का निवारण होगा और भगवान शिव की कृपा से लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। आज शुक्रवार का दिन है।

इसलिए सात मुखी रुद्राक्ष का पूजन करके लाल धागे में धारण करने से लक्ष्मी प्राप्त होती है। धन आगमन का मार्ग खुलता है और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आज के दिन केसर का तिलक अपने मस्तक और कंठ पर पूरे दिन लगाकर रखें। इससे आप जिससे भी मिलेंगे जिससे भी बात करेंगे उस पर आपके व्यक्तित्व और वाणी का प्रभाव होगा और आप विजेता बन जाएंगे।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वादशी सायं 7:16 तक
- नक्षत्र : रोहिणी रात्रि 10:25 तक
- योग : गंड प्रात: 8:25 तक
- करण : कौलव प्रात: 6:47 तक पश्चात तैतिल
- सूर्योदय : 5:51:22
- सूर्यास्त : 7:13:32
- दिनकाल : 13 घंटे 22 मिनट 09 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 38 मिनट 15 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 4:36
- चंद्रोदय : रात्रि 3:23
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 5:51 से 7:32
- लाभ : प्रात: 7:32 से 9:12
- अमृत : प्रात: 9:12 से 10:52
- शुभ : दोप 12:32 से 2:13
- चर : सायं 5:33 से 7:14
- अभिजित : दोप 12:06 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 9:53 से 11:13
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 10:52 से दोप 12:32
- यम घंट : दोप 3:53 से सायं 5:33
आज विशेष :
- प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : सफेद, रेशमी चमकीला सफेद, बैंगनी
- आज के पूज्य देव : माता लक्ष्मी
- आज का मंत्र : श्रीं श्रीं श्रीं












Click it and Unblock the Notifications