Aaj Ka Panchang 14th February 2024: आज का पंचांग, 14 फरवरी 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang 14th February 2024: आज बसंत पंचमी है। आज के दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। बच्चों का विद्यारंभ संस्कार आज ही के दिन किया जाता है। आज सभी सनातनियों को अपने घर में माता सरस्वती का पूजन करें। उन्हें पीले पुष्पों का श्रृंगार करें। पीली मिठाई का नैवेद्य लगाएं। अपने घर में पुस्तकों का पूजन करें।

स्वयं भी पीले वस्त्र धारण करें और जिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करवाया जा रह है। उनसे एक कोरे सफेद कागज पर लाल कलम से ऊं ऐं लिखवाएं। आज के दिन वसंत का आगमन होता है। इसलिए आज कामदेव का पूजन भी किया जाता है ताकि पूजन करने वाले का व्यक्तित्व आकर्षक बना रहे।
आज का पंचांग, 14 फरवरी 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : माघ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : पंचमी दोप 12:09 तक
- नक्षत्र : रेवती प्रात: 10:42 तक
- योग : शुभ सायं 7:57 तक
- करण : बालव दोप 12:09 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 7:00:56
- सूर्यास्त : 6:21:02
- दिनकाल : 11 घंटे 20 मिनट 06 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 39 मिनट 15 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 10:02
- चंद्रास्त : रात्रि 11:07
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : मीन, प्रात: 10:42 से मेष में
- मंगल : मकर
- बुध : मकर, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मकर
- शनि : कुंभ, अस्त
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 7:01 से 8:26
- शुभ : प्रात: 11:16 से दोप 12:41
- चर : दोप 3:31 से सायं 4:56
- लाभ : सायं 4:56 से 6:21
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:56 से रात्रि 9:31
- अमृत : रात्रि 9:31 से 11:06
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:41 से 2:06
- यम घंट : प्रात: 8:26 से 9:51
आज विशेष :
- बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
- आज का शुभ रंग : हरा, पीला
- आज के पूज्य : श्री कृष्ण
- आज का मंत्र : ऊं कृं कृष्णाय नम:












Click it and Unblock the Notifications