Aaj Ka Panchang 13 March 2024: आज का पंचांग, 13 मार्च 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang 13 March 2024: आज बुधवार प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना का दिन है। गणेशजी की आराधना पूजा से बुद्धि से संबंधित सारे संकट दूर हो जाते हैं और व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति करने लगता है।

बुधवार के दिन हरे रंग के गणेशजी का पूजन करना चाहिए। मिट्टी के गणेशजी पर पूरा हरा रंग हो उन्हें बुधवार को घर में स्थापित करें और उनका दूर्वार्चन करें।
1008 दूर्वा से पूजन करने से मन की इच्छा पूरी होती है और आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। बुधवार के दिन ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करने से कुंडली का बुध अच्छा होता है जिससे व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होती है। विद्यार्थी ऐसा करेंगे तो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
आज का पंचांग, 13 मार्च 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : फाल्गुन शुक्ल पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्थी रात्रि 1:25 तक
- नक्षत्र : अश्विनी सायं 6:23 तक
- योग : ऐंद्र रात्रि 12:47 तक
- करण : वणिज दोप 2:39 तक, पश्चात विष्टि भद्र
- सूर्योदय : 6:38:16
- सूर्यास्त : 6:34:00
- दिनकाल : 11 घंटे 55 मिनट 43 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 03 मिनट 19 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:34
- चंद्रास्त : रात्रि 9:54
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ
- चंद्र राशि : मेष
- मंगल : मकर
- बुध : मीन, उदय पश्चिम में दोप 3:32 पर
- गुरु : मेष
- शुक्र : कुंभ
- शनि : कुंभ, अस्त
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:38 से 8:08
- शुभ : प्रात: 11:07 से दोप 12:36
- चर : दोप 3:35 से सायं 5:05
- लाभ : सायं 5:05 से 6:34
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:04 से 9:35
- अमृत : रात्रि 9:35 से 11:05
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:36 से 2:06
- यम घंट : प्रात: 8:08 से 9:37
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : श्री गणेश जी
- आज का मंत्र : ऊं गं गणपतये नम:












Click it and Unblock the Notifications