Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार
Aaj Ka Panchang: आज त्रयोदशी का श्राद्ध है। जिन लोगों के पितरों की मृत्यु तिथि त्रयोदशी रही होगी वे आज के दिन उनका श्राद्ध करेंगे। आज गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है। यदि आपको धन की समस्या चल रही है, परिवार में क्लैश बना हुआ है या कोई न कोई संकट आपके पास आता जाता है।

तो आज दोपहर में 12 बजे के पूर्व एक कांसे के लोटे में शुद्ध जल लें उसमें कच्चा दूध मिलाएं, मिश्री, अपराजिता के सात पुष्प डालें और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करते हुए ऊं विष्णवै नम: का उच्चारण करते हुए 21 परिक्रमा करें। सायंकाल के समय उसी पीपल के पेड़ के नीचे आटे के पांच दीपक बनाकर उनमें तेल भरकर प्रज्वलित करें। शीघ्र ही आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2023, गुरुवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आश्विन कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी सायं 7:52 तक
- नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी प्रात: 11:34 तक
- योग : शुक्ल प्रात: 9:28 तक
- करण : गर प्रात: 6:46 तक, पश्चात वणिज
- सूर्योदय : 6:22:57
- सूर्यास्त : 6:03:08
- दिनकाल : 11 घंटे 40 मिनट 10 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 20 मिनट 12 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 4:52
- चंद्रोदय : प्रात: 4:59 (13 अक्टूबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : तुला
- बुध : कन्या, अस्त
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:46 से दोप 12:13
- लाभ : दोप 12:13 से 1:41
- शुभ : सायं 4:36 से 6:03
- अभिजित : प्रात: 11:50 से दोप 12:36
रात्रि का चौघड़िया
- अमृत : सायं 6:03 से 7:36
- चर : सायं 7:36 से रात्रि 9:08
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 1:41 से 3:08
- यम घंट : प्रात: 6:23 से 7:50
आज विशेष :
- त्रयोदशी का श्राद्ध
- आज का शुभ रंग : पीला
- आज के पूज्य : श्री हरि विष्णु
- आज का मंत्र : ऊं विष्णवै नम:












Click it and Unblock the Notifications