Aaj Ka Panchang 12th February 2024: आज का पंचांग, 12 फरवरी 2024, सोमवार
Aaj Ka Panchang 12th February 2024: आज का दिन शिव परिवार को समर्पित है। आज सोमवार है शिवजी का दिन, आज गौरी तृतीया है माता पार्वती का दिन और आज वरदतिलकुंद चतुर्थी व्रत भी किया जाएगा जो गणेशजी को अर्पित है।

आज के दिन संपूर्ण शिव परिवार का पूजन करने से समस्त संकटों का नाश होगा और सुख-समृद्धि का वास होगा। आज के दिन किसी शिव मंदिर में विभिन्न द्रव्यों से शिवजी का अभिषेक करें। इससे सुख प्राप्त होगा। शिवजी को बिल्व पत्र, धतूरा और आंकड़े के पुष्प अवश्य अर्पित करें।
आज का पंचांग, 12 फरवरी 2024, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : माघ शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : तृतीया सायं 5:43 तक पश्चात चतुर्थी
- नक्षत्र : पूर्वा भाद्रपद दोप 2:55 तक, पश्चात उभा
- योग : सिद्ध रात्रि 2:35 तक
- करण : तैतिल प्रात: 7:23 तक, पश्चात गर, परं वणिज
- सूर्योदय : 7:02:09
- सूर्यास्त : 6:19:54
- दिनकाल : 11 घंटे 17 मिनट 45 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 41 मिनट 38 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात: 8:47
- चंद्रास्त : रात्रि 9:03
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मकर
- चंद्र राशि : कुंभ, प्रात: 9:34 से मीन में
- मंगल : मकर
- बुध : मकर, अस्त
- गुरु : मेष
- शुक्र : मकर
- शनि : कुंभ, अस्त प्रात: 7:17 से
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 7:02 से 8:27
- शुभ : प्रात: 9:52 से 11:16
- चर : दोप 2:06 से 3:30
- लाभ : दोप 3:30 से सायं 4:55
- अमृत : सायं 4:55 से 6:20
- अभिजित : दोप 12:18 से 1:04
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 6:20 से 7:55
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 8:27 से 9:52
- यम घंट : दोप 11:16 से 12:41
आज विशेष :
- गौरी तृतीया, वरदतिलकुंद चतुर्थी
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications