Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 11 मई 2023, गुरुवार
Panchang Today: अविवाहित युवक-युवतियां जिनके विवाह में बाधा आ रही है वे आज के दिन केले के पेड़ का पूजन करें।

Aaj Ka Panchang: आज गुरुवार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शुभ योग बन रहा है। आज से बुध मेष राशि में उदय भी हो रहे हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय के लिए अति उत्तम है। आज शुरू किया गया कार्य शुभ फल देगा, उन्नतिदायक होगा और धन लाभ करवाने वाला रहेगा। यदि नया कार्य प्रारंभ करने जा रहे हैं तो गणेशजी और अपने इष्ट देव का ध्यान अवश्य करें।
आज के दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित कर पीले फलों का नैवेद्य लगाने से सुख, सम्मान, सत्कर्म, संयमित जीवन का वरदान मिलता है। गाय को पके हुए केले खिलाएं, शीघ्र शुभ समाचार मिलेगा। यहां पेश है आज का पंचांग,आइए जानते हैं विस्तार से इसके बारे में।
विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : षष्ठी प्रात: 11:26 तक
- नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा दोप 2:35 तक
- योग : शुभ दोप 3:14 तक पश्चात वणिज
- करण : विष्टि रात्रि 10:16 तक
- सूर्योदय : 5:49:38
- सूर्यास्त : 6:56:45
- दिनकाल : 13 घंटे 07 मिनट 06 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 52 मिनट 22 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 10:48
- चंद्रोदय : रात्रि 12:46
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मेष
- चंद्र राशि : मकर
- मंगल : कर्क
- बुध : मेष (वक्री) उदय
- गुरु : मेष
- शुक्र : मिथुन
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- चर : प्रात: 10:45 से दोप 12:23
- लाभ : दोप 12:33 से 2:02
- शुभ : साये: 5:18 से 6:57
रात्रि का चौघड़िया
अमृत : सायं 6:57 से 8:18
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 2:02 से 3:40
- यम घंट : प्रात: 5:50 से 7:28
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : पीला, सफेद
- आज के पूज्य देव : वरुण
- आज का मंत्र : ऊं वरुणायं नम:












Click it and Unblock the Notifications