Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 11 मार्च 2023, शनिवार
अगर मकर,कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है तो इन राशि वाले लोग आज शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाएं और तेल दान करके आएं।

Aaj Ka Panchang: आज चतुर्थी रात्रि और दिन शनिवार है। शनि की साढ़ेसाती में व्यक्ति के चलते हुए काम अटक जाते हैं, बेवजह की दौड़भाग करनी पड़ती है। धन की कमी अनुभव होती है। व्यर्थ के कार्यों पर धन खर्च होता है। रोग परेशान करते हैं तो शनिदेव के चरणों में देखते हुए तिल का तेल अर्पित करें और पांच नारियल काले कपड़े में बांधकर वहां रख आएं, अपनी समस्याओं को खत्म करने की प्रार्थना करें और वापस आ जाएं। आते समय पीछे मुड़कर न देखें। इस दौरान कोई आवाज भी लगाए तो पीछे मुड़कर न देखें। जल्द ही समस्या से छुटकारा मिलेगा। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- मास : चैत्र कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वसंत
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : चतुर्थी रात्रि 10.05 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 7.09 तक पश्चात स्वाति
- योग : ध्रुव सायं 7.49 तक
- करण : बव प्रात: 9.56 तक
- सूर्योदय : 6.40.50
- सूर्यास्त : 6.32.55
- दिनकाल : 11 घंटे 52 मिनट 05 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 06 मिनट 59 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 8.51
- चंद्रोदय : रात्रि 10.00
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : कुंभ में
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : वृषभ में
- बुध : कुंभ में अस्त
- गुरु : मीन में
- शुक्र : मीन में
- शनि : कुंभ में
- राहु : मेष में
- केतु : तुला में
शुभ समय दिन के
- शुभ : प्रात: 8.10 से 9.39
- अमृत : दोप 3.35 से सायं 5.04
- अभिजित : दोप 12.13 से 1.01
शुभ समय रात्रि के
- लाभ : सायं 6.33 से रात्रि 8.04
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9.39 से 11.08
- यम घंट : दोप 2.06 से 3.35
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : काला
- आज के पूज्य देव : श्री शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications