Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 मई 2024, बुधवार
Aaj Ka Panchang: प्रत्येक जातक की जन्मकुंडली में बुध का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। बुध की स्थिति ठीक होने से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता मजबूत रहती है और वह सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम होता है।
बुध ठीक होने से शिक्षा और व्यापार-व्यवसाय में भी उन्नति होती है।इसलिए यदि आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के लिए आज सवा किलो हरे मूंग किसी शिव मंदिर में दान करें।

पेड़-पौधों की सेवा करें और घर में कोई पेड़-पौधे सूख रहे हैं तो उन्हें हटाकर उनके स्थान पर नए पौधे लगाएं। आज के दिन हरे वस्त्र पहनें और मूंग से बनी कोई वस्तु अवश्य खाएं।
आज का पंचांग, 8 मई 2024, बुधवार
- विक्रम संवत : 2081
- शालिवाहन शके : 1946
- मास : वैशाख कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : अमावस्या प्रात: 8:50 तक
- नक्षत्र : भरणी दोप 1:32 तक
- योग : सौभाग्य सायं 5:39 तक
- करण : नाग प्रात: 8:50 तक पश्चात किंस्तुघ्न
- सूर्योदय : 5:50:50
- सूर्यास्त : 6:55:43
- दिनकाल : 13 घंटे 04 मिनट 53 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 54 मिनट 33 सेकंड
- चंद्रोदय : प्रात:6:17
- चंद्रास्त : सायं 7:22
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य: मेष
- चंद्र: मेष, सायं 7:05 से वृषभ में
- मंगल : मीन
- बुध : मेष
- गुरु : वृषभ, अस्त सायं 7:51
- शुक्र : मेष, अस्त
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 5:51 से 7:29
- शुभ : प्रात: 10:45 से दोप 12:23
- चर : दोप 3:40 से सायं 5:18
- लाभ : सायं 5:18 से 6:56
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : रात्रि 8:18 से 9:39
- अमृत : रात्रि 9:39 से 11:01
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:33 से 2:01
- यम घंट : प्रात: 7:29 से 9:07
आज विशेष :
- वैशाखी अमावस्या
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : बुध
- आज का मंत्र : ऊं बुं बुधाय नम:
- प्रदोष काल : सायं 6:56 से रात्रि 9:07












Click it and Unblock the Notifications