Aaj Ka Mantra: इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, हमेशा बनी रहेगी लक्ष्मीकृपा, भय से मिलेगी मुक्ति
Aaj Ka Mantra: मंत्र जाप से मन शांत होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और इंसान निगेटिव चीजों से बहुत दूर रहता है। वैदिक धर्म में हर समस्या का समाधान मंत्रों के रूप में बताया गया है। ध्यान, योग और मंत्रों के जाप से इंसान का आत्मबल बढ़ता है और उसे राहत मिलती है। आज शुक्रवार है जो कि माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित दिन है।
शुक्र ग्रह न केवल धन और सौंदर्य का कारक है, बल्कि आत्मविश्वास, आकर्षण, वाणी की मधुरता और मानसिक संतुलन भी देता है। यदि मन में डर, झिझक, आत्मविश्वास की कमी या नकारात्मक सोच बनी रहती है, तो शुक्रवार के दिन मंत्र जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

Aaj Ka Mantra: आज का शक्तिशाली मंत्र क्या है?
ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
यह मंत्र मन को स्थिर करता है, आत्मबल बढ़ाता है ।
धन-बल और य़श के लिए करें इस मंत्र का जाप
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
इस मंत्र से आत्मविश्वास आता है और सामाजिक भय कम होता है।
Aaj Ka Mantra: आज के दिन क्या करें और क्या ना करें?
शुक्रवार का दिन आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत शुभ होता है। यदि आप नियमित रूप से आज के मंत्र का जाप करते हैं, तो धीरे-धीरे आपके भीतर साहस, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है लेकिन आज के दिन आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। आज के दिन आप क्रोध, झगड़ों से बचने की कोशश करें और किसी जरूरतमंद महिला को सफेद मिठाई या वस्त्र दान करें। दिन की शुरुआत मंत्रों से करें और आईने में देखकर सकारात्मक वाक्य बोलें।
Aaj Ka Mantra: शुक्र ग्रह से है शुक्रवार का संबंध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए माता लक्ष्मी की आराधना अत्यंत फलदायी मानी गई है। इसी कारण शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करने से धन लाभ और वैवाहिक सुख में वृद्धि होती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications