Ank Jyotish Rashifal 09 OCTOBER : मूलांक 2 को मिलेगी खुशी , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 09 OCTOBER: आज 9 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला रह सकता है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। आपके काम को सराहना नहीं मिलेगी जिससे मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। आर्थिक मामलों का थोड़ा निराकरण होगा। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिति उन्नतिदायक रहेगी। व्यापार में नए काम जोड़ सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन मंगलकारी है। नौकरी में प्रमोशन के साथ बदलाव हो सकता है। नए व्यापार प्रारंभ करेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति प्राप्त होगी। युवाओं को नौकरी के नए प्रस्ताव आएंगे। दांपत्य जीवन की कटुता समाप्त होगी। प्रेम में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज पीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कोई काम अटकने से मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। धन-संपत्ति को लेकर सतर्क रहें। किसी से व्यर्थ के विवाद न करें। नौकरी में स्थिति सामान्य होगी। व्यापार ठीक चलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वजनों से चल रहा विवाद दूर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज ग्रे रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन शुभ बदलाव वाला रहेगा। पारिवारिक और बाहरी जीवन में अनेक सकारात्मक बातें होंगी। आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ने वाला है। नए काम प्रारंभ करेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम सफलतापूर्वक होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज खर्च वाला दिन है किंतु अच्छी बात यह है कि यह खर्च आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं पर होगा। परिवार की जरूरतों पर खर्च करेंगे। नया धन आने के मार्ग भी खुलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से टकराव दूर होगा। पारिवारिक यात्राएं कर सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। लंबे समय से टल रहा कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। कार्य में बदलाव की संभावना है। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज काला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन आप अपने काम सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे। उधार दिया हुआ पैसा लौट आएगा। लंबे समय से चल रही भागदौड़ भी आज थमेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। बीमारियों पर हो रहा खर्च कम होगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होने वाले हैं।
- रेमेडी : आज नीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज अपने काम करने के लिए दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है। निवेश करें लेकिन सतर्कता रखनी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे। प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद हो सकता है।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications