Ank Jyotish Rashifal 8th May: मूलांक 8 वालों को मिलेगा प्यार, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 8th May

Ank Jyotish 2023: आज 8 मई 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। मूलांक और भाग्यांक में शनि-चंद्र की युति होने से यह विष योग का निर्माण करता है। अत: सभी अंकों वाले जातकों के लिए कुछ मामलों में संभलकर चलना होगा। अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन संभलकर चलने का है। आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें। न उधार दें न लें। धन वसूलने में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है।

  • रेमेडी : मस्तक पर कुमकुम का तिलक लागएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन ठीक रहेगा लेकिन स्वयं को महान समझने की भूल न करें वरना लोग आपसे दूर हो जाएंगे। अपने कार्य स्वयं पूरे करें, किसी के भरोसे न रहें। आर्थिक मसले फंस सकते हैं। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : कबूतरों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आलस्य का त्याग करके अपने काम में जुट जाएं। किसी भी बात का अधिक तनाव लेना भारी पड़ सकता है। धन के मामले निपटेंगे। अटका पैसा मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी का साथ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : पौधों की सेवा करें, जल डालें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

अपने कार्य ठीक से करें, सोच समझकर निर्णय लें। निवेश के लिए दिन ठीक है। शेयर कारोबार से लाभ कमाएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्राएं करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जॉब में सफलता मिलेगी। नए कार्य शुरू करेंगे।

  • रेमेडी : पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन में मिले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। जॉब में लाभ होगा, बिजनेस में नए कार्य प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। धन की आवक अच्छी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन संतुलित रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आएंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल है। धन का आगमन भी होगा और खर्च भी उसी अनुपात में हो जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम मजबूत होगा।

  • रेमेडी : मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

कार्य में शिथिलता और थकान अनुभव करेंगे। काम अटकने से आत्मविश्वास में कमी आएगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। धन की कमी अनुभव होगी। पारिवारिक सहयोग से कोई बड़ा निर्णय लेने में सफल हो पाएंगे। जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : प्यासों के लिए पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कुछ ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। जॉब में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। नए अवसर भी आएंगे। बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

क्रोध की अधिकता रहेगी लेकिन आपको व्यवहार संतुलित रखना होगा। किसी भी मामले में धैर्य और संयम का परिचय दें। आर्थिक मामले सुखद होंगे। संपत्ति-वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+