Ank Jyotish Rashifal 6th May: मूलांक 3 को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें अंक राशिफल
Numerology : आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 6, 7 हैं।

Ank Jyotish 2023: आज 6 मई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। मंगल और शुक्र के अंकों का समावेश होने से आज का दिन प्रेम प्रसंगों के लिए उत्तम रहने वाला है। जो लोग प्रेम में पड़े हुए हैं उनका रिश्ता आगे बढ़ेगा। शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं, उच्च आकांक्षाओं का प्रतिनिधि है। इसलिए आज का दिन सुखों को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन रिश्तों के लिहाज से मुश्किल है। आपके करीबी लोग आपसे नाराज रहेंगे। आज आपका गुस्सा भी चरम पर जा सकता है जिसके कारण आप लोगों से संबंध खराब कर बैठेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। धन का आगमन ठीकठाक होगा। जॉब लाभ देगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
अंकों का इशारा है कि आज आप संभलकर रहें। परिस्थितियां आपके खिलाफ जाती दिखाई दे रही हैं। विशेषकर पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। करीबी लोगों से विवादित स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जॉब में बदलाव सकारात्मक रहेगा। बिजनेस में विस्तार के लिए समय देना होगा। नई योजनाएं बनाएं समय आपके साथ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन का आगमन होगा।
- रेमेडी : लाल चंदन तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन आपके पक्ष में है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शेयर, बीमा कारोबार से धन आने के योग हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। परिवार के साथ तीर्थाटन पर जाएंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गर्माहट रहेगी। जॉब में बदलाव के संकेत हैं।
- रेमेडी : मस्तक पर भस्म का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन व्यापार के लिए लाभदायक है। नई चुनौतियों के बावजूद आप आगे बढ़ने में सफल होंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन की बिंदी मस्तक पर जरूर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपका है। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। धन खर्च होगा किंतु लग्जरी लाइफ पर होगा। पारिवारिक यात्राएं होंगी। जॉब के लिए दिन उन्नति वाला रहेगा। वरिष्ठजन का सहयोग मिलेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन शुभ है। सोचे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे लेकिन आपको अपने क्रोध को संतुलित रखना होगा। व्यर्थ में किसी से विवाद न करें। धन का आगमन होगा किंतु खर्च भी संभलकर करना होगा। मानसिक और शारीरिक मजबूती रहेगी। पुराने निवेश से धन अर्जित करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिल मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं के योग है। जीवनसाथी के साथ टकराव दूर होगा। सामंजस्य बढ़ेगा। जॉब में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। व्यापार में नए कार्य जोड़ सकते हैं। पैसा आएगा और भौतिक सुखों पर खर्च भी होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : लाल-सफेद जो भी चंदन उपलब्ध हो, उसका तिलक करें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
क्रोध की अधिकता रह सकती है इसलिए अपना व्यवहार और वाणी संतुलित रखें। विवादों को टालने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव संभव है। बिजनेस के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications