Ank Jyotish Rashifal 5th May:- मूलांक 8 वाले करेंगे तरक्की ,पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 5th May

Ank Jyotish 2023: आज 5 मई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। बुध सही निर्णय लेने में सहायता करता है जबकि शनि कार्य में किसी भी कार्य को स्थायित्व देने का गुण होता है। आज का दिन अपने निर्णय और कार्य को सही दिशा देने का है। आज प्रारंभ किया गया कार्य सफल होगा। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए कार्य प्रारंभ करने का सही समय है। धन का आगमन होगा। नए जॉब के अवसर मिलेंगे। कारोबार में उन्नति की संभावनाएं हैं। स्वजन और मित्रों से रिश्ते सुधरेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज अपने गुरु मंत्र का जाप अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आप पर आलस्य हावी रहेगा। कार्य शिथिल होंगे। धन की आवक भी ठहरी हुई प्रतीत होगी। जॉब में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में ठहराव के बावजूद लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज शिवजी के किसी भी मंत्र का जाप करें।
  • लकी नंबर : 2, 4

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। शुभ समाचार से दिन की शुरुआत होगी। संतान को उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक प्रगति के अवसर आएंगे। अटका पैसा लौट आएगा। मानसिक-शारीरिक स्वस्थता रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ मिलगा। पुराने कार्यों को गति मिलेगी। लाभ होगा।

  • रेमेडी : श्री लक्ष्मीनारायण के मंत्रों का जाप करें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

यात्राओं भरा रहेगा आज का दिन। कार्य तेजी से होंगे। जॉब में बदलाव करने का समय है। बिजनेस में नए आयाम स्थापित करेंगे। आर्थिक मजबूती मिलेगी। किसी निर्णय को लेने में थोड़ी भ्रम की स्थिति रहेगी किंतु वरिष्ठजन के मार्गदर्शन से भ्रम दूर हो जाएगा।

  • रेमेडी : शिवजी के मंत्रों का जाप करें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। अपने व्यवहार से बिगड़े काम भी बन जाएंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धन का आगमन श्रेष्ठ तरीके से होगा। जॉब में उन्नति, बिजनेस में नई संभावनएं बनेंगी। मित्रों की ओर से चुनौतियां आएंगी किंतु आपकी विजय होगी।

  • रेमेडी : श्री गणेशजी के दर्शन करें और मंत्रों का जाप करें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

नए कार्य प्रारंभ होंगे। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। उच्चाधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी, भटकाव दूर होगा। धन का आगमन होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्रा होगी।

  • रेमेडी : मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मन प्रसन्न रहेगा। भटकाव दूर होगा। आज शुरू किए गए कार्य सफल होंगे। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम के लिए दिन शुभ है। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दिक्कत हो तो परिवार के वरिष्ठजन का सहयोग लें। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।

  • रेमेडी : भैरव के दर्शन और मंत्र जाप सफलता दिलाएंगे।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन शुभ है। कार्य तेजी से होंगे किंतु आलस्य का त्याग करना होगा। रोग दूर होंगे। फंसा हुआ धन लौटने के योग हैं। मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में उन्नति, व्यापार में संतुलन बना रहेगा।

  • रेमेडी : शनिदेव के मंत्र का जाप करें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज क्रोध की अधिकता रहेगी। अपनी जुबान कड़वी न होने दें वरना स्वजन से संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। फंसा धन आने के योग हैं। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। धैर्य और संयम रखें, किसी भी काम को करने में जल्दबाजी से हानि होगी।

  • रेमेडी : हनुमानजी के दर्शन और मंत्रों का जाप करें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+