Ank Jyotish Rashifal 3rd July: मूलांक 2 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 3 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। कुछ बड़े काम हो जाने से मन भी प्रसन्न रहेगा और नए कार्य करने के प्रति उत्साहित रहेंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी में मनमुताबिक बदलाव हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज किसी भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन उत्तम है। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका के साधनों से लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक मामले लाभ देंगे। रिश्तों को लेकर खुशनसीब रहेंगे। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- रेमेडी : आज माता या माता के समान किसी स्त्री को मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन सामान्य है। सभी कार्य समय पर होंगे। करियर में उन्नति आने वाली है। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि से उन्नति होगी। परिवार के किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है।
- रेमेडी : आज गरीबों को पीले फलों का वितरण करें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन उन्नतिदायक रहेगा। साझेदारी में कोई काम प्रारंभ करने के लिए समय ठीक है। आर्थिक मसलों पर परिवार के वरिष्ठजनों की सलाह अवश्य लें। संपत्ति संबंधी मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ कहीं पर्यटन का अवसर आएगा।
- रेमेडी : आज कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
समय का लाभ लेने का प्रयास करें, स्थितियां आपके पक्ष में होने वाली हैं। परिवार और मित्रों से बिगड़े हुए संबंध सुधरने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दौड़भाग थमेगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पके हुए चावल भेंट करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपके वो सारे काम हो जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए हैं। इसमें किसी अनुभवी का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। भूमि, संपत्ति की प्राप्ति होगी। शारीरिक रोग कम होंगे और पैसों की बचत होने लगेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- रेमेडी : आज किसी कन्या को खीर बनाकर खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है। सभी काम अपनी सामान्य गति से चलते रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। करियर में ग्रोथ मिलेगी। धन का आगमन अच्छे तरीके से होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। रोग दूर होंगे। बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।
- रेमेडी : आज काली गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप अपने जीवन के बारे में जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग जरूर लें। युवाओं को परीक्षा में सफलता मिलेगी और जॉब के भी नए ऑफर मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। धन लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। एक तरह से भाग्योदयकारी दिन है। नए-नए कार्यों और साधनों से धन अर्जित करेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। जीवन की दौड़भाग थमेगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications