Ank Jyotish Rashifal 31st July : मूलांक 8 वालों के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 31st July: आज 31 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातक अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7 और शत्रु अंक 3, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 31st July

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपमें क्रोध की अधिकता रहेगी। बात-बात पर गुस्सा आएगा। किसी का व्यवहार मन को दुखी कर सकता है किंतु मित्रों का साथ मन को सुकून देगा। आजीविका के कार्यों में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी। आर्थिक मामले उलझे रहेंगे। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके लिए दौड़भाग वाला रहेगा। भाई-बहनों के कार्यों से दौड़ना पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज थोड़ा अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा। पुराने रोग परेशान करेंगे। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। घर-परिवार में मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में अस्थिरता रहेगी। व्यापार में लाभदायक समय रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य गति से चलता रहेगा किंतु अचानक कुछ ऐसा होगा कि मन दुखी हो जाएगा। धैर्य और संयम रखें। परिवार के साथ रहें मन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्य धीमी गति से होंगे। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप जो भी बड़ा काम करें या कोई निर्णय लें उसमें अपने वरिष्ठजन का सुझाव अवश्य लें। विशेषकर धन के मामलों में सलाह लेना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। संपत्ति प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको नौकरी में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बदलने वाली हैं। व्यापार में नए पार्टनर मिलेंगे और उनसे संबंध सुधरेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। भूमि, भवन के अटके काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से अनेक काम पूरे कर पाएंगे। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन उत्तम है। पिछले समय से चली आ रही भागदौड़ थमेगी और मन में उत्साह का संचार होगा। अटके सभी काम आज हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना होगा। आर्थिक मसलों पर लाभ की स्थिति में रहेंगे। समय सुखद है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। शारीरिक-मानसिक रूप से राहत का अनुभव करेंगे। दौड़भाग थमेगी। पैसों की बचत होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में बदलाव और व्यापार में नए काम साथ में जोड़ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+