Ank Jyotish Rashifal 30 December : मूलांक 5 वालें रहें संभलकर, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 30 December: आज 30 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा कष्टप्रद और परेशानी भरा रह सकता है।

आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
यह पढ़ें: मासिक राशिफल: जनवरी 2024 कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको यात्राओं में सावधानी रखनी है। कष्ट, धन हानि, शारीरिक परेशानी आ सकती है। कोई भी काम करते समय सतर्कता रखनी होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी रहेगी।
- रेमेडी : आज घर में मोगरे की धूप लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 8
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके सारे काम धीमी गति से होंगे। कार्यस्थल पर असहयोग की स्थिति रहेगी। शारीरिक कष्ट बना रहेगा। धन की तंगी महसूस होगी। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। नए काम आज प्रारंभ न करें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संपत्ति के काम होंगे।
- रेमेडी : आज घर में चमेली की धूप लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 9
यह पढ़ें: लव राशिफल 2024 : जानिए सभी 12 राशियों का प्यार का भविष्यफल
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपको परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आएगी। आपकी बात को महत्व कम मिलेगा। पैसों के निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। सिरदर्द हो सकता है। नेत्र रोग परेशान करेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।
- रेमेडी : आज केवड़े की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके काम अटके रहेंगे। लंबे समय से जिन कामों को पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं वो आज भी नहीं हो पाएंगे। शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। मानसिक परेशानी महसूस करेंगे। परिवार में टकराव होगा। आर्थिक मामले सुलझने की ओर अग्रसर होंगे।
- रेमेडी : आज चंदन की धूप बत्ती घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 2
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको परिवार में कुछ परेशानी आ सकती है। किसी बात की चिंता परेशान करेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। धन की जरूरत लगेगी और पैसा आएगा भी लेकिन खर्च हो जाएगा। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है।
- रेमेडी : आज खस की धूप बत्ती घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 3
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई सम्मान और पद मिल सकता है। कार्य व्यवसाय के संबंध में यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन का निवेश करेंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी किंतु स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और दांपत्य में कष्ट आ सकता है।
- रेमेडी : आज कपूर की धूप बत्ती घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 4
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन आपको जरा संभलकर रहना होगा। अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नौकरी में जिम्मेदारी बदल सकती है। कारोबार में उन्नति करेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
- रेमेडी : आज कस्तूरी की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप स्वास्थ्यगत किसी परेशानी में घिर सकते हैं। अचानक कोई बड़ी बात सामने आ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज लोबान की धूप घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 6
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपके काम धीमी गति से होंगे किंतु सही मुकाम पर पहुंच जाएंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। संपत्ति के काम होंगे। करियर को लेकर बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बन रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात चलेगी।
- रेमेडी : आज चंदन की धूप बत्ती घर में लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 7
यह पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल












Click it and Unblock the Notifications