Ank Jyotish Rashifal 29 OCTOBER : मूलांक 6 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 29 OCTOBER: आज 29 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम और वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8 और शत्रु अंक 3, 5, 6, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज सभी काम सोच समझकर करें। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक जीवन के कामों को सावधानीपूर्वक करना होगा। नया काम आज शुरू न करें। करें तो परिवार के अनुभवी लोगों की मदद अवश्य लें। पारिवरिक कार्यों से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन संतुलित रहने का है। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। आने वाला धन अटक सकता है। निवेश की योजनाएं आज स्थगित कर दें। परिवार और मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे। कार्य स्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। लंबे समय से चली आ रही दौड़भाग थमने वाली है। किसी परिचित की अचानक मदद करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थितियां सुधरेंगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। भूमि, भवन के कार्यों को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
- रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने का है। व्यर्थ के विवाद सामने आ सकते हैं। सफलता मिलने में संदेह रहेगा। अचानक पैसों की आवश्यकता लग सकती है। नौकरी में बदलाव होने के योग हैं। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा।
- रेमेडी : आज हल्के हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन सामान्य है। दौड़भाग थमेगी और मानसिक रूप से थोड़ा शांत महसूस करेंगे। धन लाभ के योग हैं। भूमि भवन के कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य में चल रहा टकराव दूर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। यात्राएं होंगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए अवसर आएंगे। युवाओं को अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। साझेदारी में व्यापार प्रारंभ कर पाएंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। परिवार और दांपत्य में तालमेल रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चमकीला रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उत्तम और शांत रहने का है। अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें। नए कार्य प्रारंभ करने के झंझट में आज न पड़ें। नौकरी में प्रमोश्न और जिम्मेदारी में बदलाव हो सकता है। बिजनेस में लाभदायक समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज भूरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज हाथ में लिए सभी कार्य तेज गति से पूरे होंगे। कुछ बड़े निर्णय लेने का दिन है। अवसरों का लाभ मिलेगा। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत बनेगा। युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको सभी के साथ संतुलित व्यवहार करना होगा। वाणी को शुद्ध रखें। आर्थिक मुद्दों को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications